Business latest news

8th Pay Commission में DSP की सैलरी में बंपर उछाल, जानें कितना होगा नया वेतन

8th Pay Commission: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है। बता दें पूरे देश में सरकारी कर्मचारियों और अफसरों की नजरें अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। खासतौर पर पुलिस अफसर यह जानना चाहते हैं कि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी ... Read more

8th Pay Commission में DSP की सैलरी में बंपर उछाल, जानें कितना होगा नया वेतन

: अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद ही खास हो सकती है। बता दें पूरे देश में सरकारी कर्मचारियों और अफसरों की नजरें अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी हैं। खासतौर पर पुलिस अफसर यह जानना चाहते हैं कि नया वेतन आयोग लागू होने के बाद उनकी सैलरी में कितना बढ़ोतरी होगी। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा डीएसपी यानी डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस की सैलरी को लेकर हो रही है। माना जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग के बाद डीएसपी की तनख्वाह में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

सरकार हर कुछ साल में कर्मचारियों और अफसरों की सैलरी, भत्तों और पेंशन की समीक्षा के लिए वेतन आयोग बनाती है। अब तक सात वेतन आयोग लागू हो चुके हैं और अब 8वां वेतन आयोग आने वाला है। फिलहाल डीएसपी का पद पे मैट्रिक्स के लेवल 9 में आता है। 7वें वेतन आयोग के तहत डीएसपी को मूल वेतन 53,100 रुपये मिलता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य भत्ते भी मिलते हैं।

8वें वेतन आयोग में सैलरी कितनी बढ़ सकती है?

जानकारों के मुताबिक, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया जा सकता है। अगर फिटमेंट फैक्टर 2.86 के करीब तय होता है, तो लेवल 9 में आने वाले अफसरों की सैलरी में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसी आधार पर डीएसपी की संभावित सैलरी का अनुमान लगाया जा रहा है।

नई बेसिक सैलरी का अंदाजा

अगर मौजूदा बेसिक सैलरी 53,100 रुपये को नए फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाए, तो डीएसपी की नई बेसिक सैलरी लगभग 1,51,866 रुपये प्रति माह हो सकती है। यह सुनने में चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन वेतन आयोग के नियमों के हिसाब से यह संभव माना जा रहा है।

भत्तों के साथ और बढ़ेगी सैलरी

यह सिर्फ बेसिक सैलरी का अनुमान है। इसके अलावा डीएसपी को महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं। इन सबको जोड़ने के बाद डीएसपी की कुल मासिक सैलरी और भी ज्यादा हो सकती है। ऐसे में 8वें वेतन आयोग के बाद डीएसपी की नौकरी और ज्यादा आकर्षक बन जाएगी। वहीं डीएसपी बनने के लिए उम्मीदवारों को राज्य लोक सेवा आयोग या संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करनी होती है।

Verified Source timesbull.com ✓ Trusted
Cropped Whatsapp Image 2026 02 05 At 9 28 43 Pm

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh ​​has previously worked with several digital media channels. He is... Read More