नई दिल्लीः कंपनी की पॉपुलर बाइक Yamaha RX100 को 90 के दशक में लोग इसके तेज रफ्तार के लिए पसंद करते थे। इसका इस्तेमाल रेस लगाने में खूब किया जाता था। वहीं इसका प्रोडक्शन कंपनी ने बाद में बंद कर दिया। इस बाइक को बंद करने का मुख्य कारण इसका उत्सर्जन मानक था। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि तेज रफ्तार होने के कारण अपराधी इस बाइक का उपयोग करते थे और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती थी। इसी लिए सरकार ने इस बाइक को बंद करवा दिया था।

लेकिन फिर से यह बाइक नए लुक और ज्यादा पॉवर के साथ बाजार में आने वाली है। आपको बता दें कि इस बाइक को सबसे पहले 1985 में पेश किया गया था। उस समय को यह बहुत पॉपुलर बाइक में से एक बन गई थी। अब कंपनी फिर से इसे नए लुक और आकर्षक डिज़ाइन के साथ पेश करने को तैयारी कर रही है। इस बाइक के दुबारा लॉन्च होने की खबर सुनकर कई लोग काफी खुश हैं। इस रिपोर्ट में आज हम आपको इस बाइक के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बाते बताएंगे।

  • RX100 की लोकप्रियता अपने समय में थी बहुत अधिक

Yamaha RX100 बाइक को 90 के दशक में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। इस बाइक को सबसे ज्यादा रेसिंग के लिए पसंद किया जाता था। इसकी लोकप्रियता को देखकर कंपनी इसे फिर से बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी नई Yamaha RX100 में आधुनिक फीचर्स देने जा रही है और इसके लुक को भी आकर्षक बनाया जा रहा है। इस बाइक के बजट सेगमेंट में आने की उम्मीद है। कंपनी की ये बाइक एलॉय व्हील्स के साथ आ सकती है। कंपनी आपने कुछ कुछ नए प्रोडक्ट्स को 2025-26 में पेश करने की योजना पर काम कर रही है।

  • आज भी है कई लोगों के पास ये बाइक

इस 90 के दशक की बाइक Yamaha RX100 को आज भी पहले की ही तरह है। इसे मॉडिफाई कराके आज भी कई लोग चला रहे हैं। इसी लोकप्रियता के चलते कंपनी इसे फिरसे नए लुक और दमदार इंजन के साथ पेश करने की तैयारी में है। आपको बता दें कि इस बाइक की मैन्युफैक्चरिंग 1985 में शुरू की गई थी और इसे 1996 में कंपनी ने बंद कर दिया था। अब ये फिर से बाजार में वापसी करने वाली है जिससे लोगों में काफी खुशी है।

Sofia Ansari की मदहोश कर देने वाली फोटोज, यहां देखें

Animal Movie की Bhabhi 2 ने दहा कहर इन मस्त फोटोज से, यहाँ देखें
Follow dailynewsxp.com on Google News

Daily News Coverage by dailynewsxp.com team.

For Daily News XP Latest news and Daily Breaking Stories visit us daily at https://dailynewsxp.com

यह खबरें भी पढ़ें

मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से...