Yamaha Fascino Hybrid: टू व्हीलर इंडस्ट्री भारत में काफी ज्यादा ग्रो कर रही है। इसमें स्कूटर हो या फिर बाइक दोनों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है और उनकी सेल भी काफी ज्यादा होती है। इसी को देखते हुए अब कंपनी ने इसमें नए-नए इन्नोवेशंस करने का फैसला किया है।
जहां पहले कारों में हमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। अब यामाहा ने इस हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड अपनी नई फेसिनो 125 (Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid) को लांच किया है। यह स्कूटर पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिसिटी पर भी चलेगी।
सीधे शब्दों में अगर कहा जाए तो जैसे हम हाइब्रिड कार को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों के जरिए चलाते हैं। वैसे ही इन्हें भी हम पेट्रोल या फिर चार्ज कर के चला सकते हैं। इस कारण से इसकी परफॉर्मेंस भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।
ऐसी है नई Yamaha Fascino Hybrid
यामाहा फेसिनो (Yamaha Fascino) में 125 सीसी का 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 5000 आरपीएम पर 10 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं इसके द्वारा 8 पीएस का पावर भी जनरेट किया जाता है। सेफ्टी के लिए इसमें आपको डिस्क ब्रेक और ड्रम ब्रेक दोनों मिल जाते हैं।
यह स्कूटर बेस्ट माइलेज स्कूटर की लिस्ट में सबसे ऊपर आती है क्योंकि इसके द्वारा लगभग 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देखने को मिलता है। अगर आप इसके टंकी को एक बार फुल करवा दे तो यह 350 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकती है।
अब जब इसमें हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी इंट्रोड्यूस कर दिया गया है तो इसकी परफॉर्मेंस और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। फीचर्स के तौर पर इसमें एनालॉग डिस्प्ले दिया गया है जिससे इसका लुक और भी शानदार लगता हैं।
नई ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी और स्मार्ट मोटर जनरेटर के साथ यह स्कूटर बहुत ही ज्यादा आधुनिक भी हो गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 79600 से शुरू होती है। यामाहा फेसिनो (Yamaha Fascino) का डाइमेंशन काफी अच्छा है।
इस स्कूटर की चौड़ाई 685 मिलीमीटर, लंबाई 1920 मिली मीटर और ऊंचाई 1150 मिली मीटर की है। इसमें आपको 145 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिल जाता है। अगर आप शहर भर में ही स्कूटर चलाना पसंद करते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन वहां हो सकती है।