नई दिल्ली:Tata Nexon EV facelift and Mahindra XUV 400. देश के कार मार्केट में देशी कार कंपनी टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा है। जो ग्राहकों के लिए खास कारों को सेल कर रही है, जिसमें से टाटा कंपनी अपने नेक्सन ईवी को कई महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए फ्रेश डिज़ाइन, अधिक फीचर्स और एक बेहतर रेंज में उतार दिया है, जिसकी मार्केट में Mahindra XUV 400 से टक्कर हो रही है। ऐसे में ग्राहक इन दोनों कारों में ये फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि अपने लिए Tata Nexon EV facelift या Mahindra XUV 400 में कौन बेस्ट रहेगी।
इस वजह से आप के लिए यहां पर Tata Nexon EV facelift and Mahindra XUV 400 के बारे में जानकारी लाए है, जिससे आप यहां पर दोनों एसयूवी का कीमत, इंंजन रेंज, फीचर्स के बारे में जानकारी कर सकते हैं।
Tata Nexon EV facelift और Mahindra XUV 400 कीमत
महिंद्रा XUV400 वर्तमान में 15.99 लाख रुपये की शुरु होकर टॉप मॉडल में 19.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत जाती है। जबकि मौजूदा टाटा नेक्सन ईवी की एक्स शोरूम कीमत 15.99 लाख रुपये से शुरु होती है, हालांकि नई नेक्सन ईवी फेसलिफ्ट की प्राइस जारी नहीं की गई हैं।
Tata Nexon EV facelift और Mahindra XUV 400 में बैटरी और रेंज
टाटा नेक्सॉन ईवी फेसलिफ्ट मॉडल में मिड रेंज और लॉन्ग रेंज में गई है, जिसके मॉडल क्रमशः 127 एचपी पॉवर और 143 एचपी का पीक पावर जेनरेट करते हैं. लेकिन दोनों मॉडलों के लिए 215 एनएम का समान पीक टॉर्क आउटपुट देता है, ईवी होने के वजह से इसमें एक परमानेंट सिंक्रोनाइज मैग्नेट मोटर लगाया गया है।
वहीं महिंद्रा XUV400 EL में 39.4 kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो फुल चार्ज करने पर 456 किमी की रेंज देती है।
वही महिंद्रा एक्सयूवी400 में लगा इलेक्ट्रिक मोटर 148 एचपी पॉवर और 310 एनएम का पीक टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि इसमें दिया गया दमदार पावरट्रेन से ये ईवीहज 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।
XUV400 EC थोड़ी छोटी 34.5 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो 375 किमी प्रति चार्ज की रेंज देने में सक्षम है।