Viatnam Vinfast Electric Car: पूरे विश्व भर में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। बीते साल 2023 में भारत में ही लाखों इलेक्ट्रिक कारें बिकी है। ग्राहकों को इस सेगमेंट में बढ़ते रुचि को देखते हुए, अब वियतनाम की इलेक्ट्रिक कंपनी वन फास्ट (Vinfast) भी भारत में निवेश करना चाहती है।
कंपनी बहुत ही जल्द तमिलनाडु में इलेक्ट्रिक वाहन और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लगाने वाली है। इसके लिए वह 2 बिलीयन डॉलर जो भारतीय रुपए में 16621 करोड़ रुपए होती है, उतने का निवेश करने वाली है। कंपनी के सीईओ नहत वोंग (Nhat Vuong) को भारत से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।
उन्होंने साल 2017 में इस इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी की शुरुआत की थी। तब से लेकर अब तक यह कर कंपनी घाटे में रही है। लेकिन भारत से काफी उम्मीद होने के कारण वह इतना बड़ा निवेश करने जा रहे हैं।
नहत वोंग वियतनाम के पहले बिलेनियर है और उनकी बिन ग्रुप ज्वाइंट स्टॉक कंपनी देश की बड़ी कंपनियों में से एक है। इन्होंने अपनी शुरुआत यूक्रेन से की थी, जहां यह इंस्टेंट नूडल्स बेचा करते थे।
बाद में फिर उन्होंने अलग-अलग व्यापार किया और फिर 2009 में वियतनाम जाकर रियल एस्टेट का काम शुरू किया। उस समय यह रियल स्टेट, रिटेल और स्वास्थ्य सेवाओं में अपना कारोबार कर रहे थे। इसमें सफलता मिलने के बाद ही उन्होंने 2017 में वन फास्ट (Vinfast) कंपनी की शुरुआत की जो इलेक्ट्रिक कारें बनती है।
इस कंपनी ने मशहूर कार निर्मित जैसे कि पिनिनफरीन, बीएमडब्ल्यू और मैग्ना स्टेर की मदद से अपने कारों को डिजाइन करवाया और 2018 में पेरिस मोटर शो में भी भाग लिया। विन्फास्ट का दावा है कि वह वियतनाम के पहले वॉल्यूम आटोमोटिव निर्माता होंगे। वहीं वह एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय ऑटो शो में भाग लेने वाली पहली वियतनामी कर कंपनी है।