टाटा की विंटेज कार-बाइक रैली, 1920 की गाड़ियों के होंगे दीदार

Avatar photo

By

Santy


टाटा स्टील की विंटेज और क्लासिक कार और बाइक रैली की डेट अनाउंस हो गई है। क्या आप पुरानी कार और बाइक के शौकीन हैं। अगर हां, तो 24 और 25 फरवरी के दिन को अपनी डायरी में नोट कर लें। यह दिन आपके लिए एक सुखद आश्चर्य वाला होने जा रहा है। इस दिन टाटा स्टील जमशेदपुर के ऐतिहासिक गोपाल मैदान से क्लासिक और विंटेज कार और बाइक रैली निकालने जा रही है। इस दौरान इन विंटेज और क्लासिक कार और बाइक की प्रदर्शनी भी लगेगी।

रेट्रो राइड्स एंड मॉडर्न वाइब्स है थीम
यह कार्यक्रम देश के पूर्वी हिस्से में एक बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम बन गया है। रैली में झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब से आने वाले 100 से अधिक लोग भाग लेंगे। इस साल की रैली की थीम ‘रेट्रो राइड्स एंड मॉडर्न वाइब्स’ है।

1970 के दशक का 50सीसी मोपेड
रैली में जमशेदपुर का ‘हितोदी ’भी शामिल होगा। यह एक 50cc का मोपेड है, जिसे इंडिया ऑटोमोटिव्स लिमिटेड द्वारा एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में 1970 के दशक में निर्मित किया गया था।

70 विंटेज कार और 100 बाइक होंगी शामिल
इस विंटेज कार और बाइक रैली में 70 विंटेज और क्लासिक कारों और 100 बाइक्स शामिल होंगी। 24 फरवरी, 2024 को जमशेदपुर के गोपाल मैदान इन व्हीकल्स की प्रदर्शनी लगेगी।

23 किलोमीटर की निकलेगी रैली
रविवार 25 फरवरी की सुबह रैली निकाली जाएगी। रैली में साल 1920 से लेकर 1985 तक की विंटेज और क्लासिक कारें और बाइक शामिल होंगी। यह रैली 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। रैली का उद्देश्य जमशेदपुर की संस्कृति और उसके इतिहास की समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App