Used Maruti Ertiga: भारत में एसयूवी की बिक्री काफी बढ़ गई है। लेकिन फैमिली कार के लिए आज भी एमपीवी को काफी पसंद किया जाता है। 10 लाख के अंदर ही आपको सेवन सीटर कार मिल जाती है। वह इतनी कीमत पर आपको एक फैमिली एसयूवी नहीं मिल पाती है। बात जब एक 7 सीटर कार की हो रही हो तो उसमें सबसे पहले मारुति सुजुकी अर्टिगा का नाम आता है।
यह भी पढ़ें:-Yamaha Fascino 125 ने एक्टिवा को चटाई धूल, मात्र 21,000 रुपये में खरीदकर लाएं घर, जानें
दिसंबर 2022 के महीने में यह देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार थी। इसे खरीदने के लिए आज भी लोग महीनों तक इंतजार करते हैं। इसे शोरूम से खरीदने पर आपको ₹9,00,000 से लेकर ₹13,00,000 रुपए तक अदा करने पर सकते हैं। लेकिन अगर आप इसे कम कीमत पर खरीदना चाहे तो सेकंड हैंड ऑप्शन काफी अच्छा हो सकता है।
यहां आपको अच्छी कंडीशन में बेहद ही कम चली मारुति अर्टिगा ₹5,00,000 से भी कम में मिल जाएगी। देश में ऐसे कई वेबसाइट है जहां पर पुरानी कारें अच्छी कीमत पर उपलब्ध हो जाती हैं। इसी में से एक मारुति सुजुकी की अपनी सेकंड हैंड कार सेलिंग और बायिंग वेबसाइट True Value भी है। यहां पर आपको मारुति अर्टिगा के कई विकल्प मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें:-Maruti SUV के आगे Tata और Mahindra भी होगी फेल, बजट में आ जाएगी फीचर से भरी ये कार
Maruti Ertiga का 2015 मॉडल 5 लाख 10 हजार में बिकने के लिए लिस्ट हुई है। यह कार 1,20,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इस मारुति अर्टिगा में डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार को फरीदाबाद के लोकेशन पर रजिस्टर करवाया गया है।
Maruti Ertiga 2015 मॉडल एमपीवी को ₹540000 में बेचा जा रहा है। इस कार को 1,29,000 किलोमीटर तक चलाया जा चुका है। इसमें डीजल इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस फर्स्ट ओनर कार को अंबाला लोकेशन से बेचा जा रहा है।
2021 मॉडल नई मारुति अर्टिगा जिसे 45000 किलोमीटर तक चलाया गया है, उसे ₹6,50,000 में बिकने के लिए लिस्ट किया गया है। इस पेट्रोल इंजन वाले एमपीवी में मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। इस कार को भिवाड़ी लोकेशन से बेचा जा रहा है।