Used Bikes: भारत विश्व का सबसे बड़ा टू व्हीलर मार्केट है। यहां हमें स्कूटर बाइक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल देखने को मिलती है।
सभी प्रारूपण में इसकी ग्रोथ बड़ी ही अच्छी है। लेकिन जब बात एक नई बाइक खरीदने की आती है तो वहां लोग सबसे पहले उसकी कीमत देखते हैं और बढ़ते समय के साथ टू व्हीलर की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है।
हम सभी को पता है कि हीरो स्प्लेंडर की कीमत कभी ₹50000 हुआ करती थी। लेकिन अब वही बाइक 75000 में मिलती है। हालांकि इसमें कुछ फीचर्स जरूर बढ़ाए गए हैं।
लेकिन कई लोग हैं जिन्हें फीचर्स के बिना सिर्फ आव गमन के लिए बाइक चाहिए होती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो यह खबर आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है। इस खबर में आज हम जानेंगे कि कैसे सस्ती कीमत पर एक से बढ़कर एक बाइक को खरीदा जा सकता है।
भारत का टू व्हीलर मार्केट काफी बड़ा है। इसलिए यहां सेकंड हैंड बाईक्स भी काफी ज्यादा बिकती हैं। सेकंड हैंड मार्केट से बाइक खरीदने पर आपको काफी कम पैसे देने पड़ते हैं और यह एक वैल्यू फॉर मनी डील भी हो सकती है।
यहां आपको आपकी पसंद की सभी बाइक्स मिल जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही बाइक्स के ऑप्शन के बारे में बताने वाले है।
TVS Sport
बजट सेगमेंट की स्पोर्ट्स बाइक कही जाने वाली TVS Sport सेकंड हैंड बाजार में काफी ज्यादा बिकती है। ऐसी एक टीवीएस स्पोर्ट को Bikedekho.com पर बेचा जा रहा है। यहां इसकी कीमत ₹15000 रखी गई है। यह 2011 मॉडल बाइक है जिसकी कंडीशन ठीक है।
Hero Splendor Plus
हीरो स्प्लेंडर प्लस को सेकंड हैंड बाजार में जाएंट कहा जाता है। इसकी बिक्री यहां भी सबसे ज्यादा होती है। आपको 2018 मॉडल यह बाइक OLX पर मिल जाएगी, जिसकी कीमत ₹30000 रखी गई।
Hero HF Deluxe
हीरो एचएफ डीलक्स जो माइलेज के मामले में एक जबरदस्त बाइक है, इसे भी bikedekho.com पर बेचा जा रहा है। 2016 मॉडल इस बाइक की कीमत ₹25000 रखी गई है।
हीरो स्प्लेंडर का एक और मॉडल Olx पर बेचा जा रहा है। इसकी कीमत यहां पर 27000 रुपए रखी गई है क्योंकि यह 2017 मॉडल है। यह बाइक थोड़ी ज्यादा चली हुई है लेकिन कंडीशन काफी अच्छी है।