नई दिल्ली– मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सियासत कुछ इतनी तेज हो गई है। कि अब राजनीतिक दल के नेता किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हो गए इस मौके पर आदिवासी समाज को खुश करने के लिए और अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बड़ा कदम उठाया है। क्या कुछ कहा है नीचे खबर में हम आपको बताते हैं।
जानकारी के अनुसार हम आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज है और कांग्रेस की तरफ से 229 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है इन सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी परिवार से सब्जी रोटी मांग कर खाई इसके बाद चर्चा तेज हो गई। चर्चा ऐसी की कांग्रेस की तरफ से बयान बाजी शुरू हो गई। क्या बयान दिया गया। और किस तरीके से रोटी मंगवा कर खाई गई। हम आपको बताते है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दोनों बहुत तेजी से वायरल हो रही उसे तस्वीर में है। कि हाथ में रोटी सब्जी लेकर एक घर से निकलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल इस तस्वीर की चर्चा पूरे मध्य प्रदेश में हो रही है।
जब से भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की तरफ से केंद्रीय नेता मध्य प्रदेश में चुनावी रैलियां को संबोधित करने लगी तब से लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एक अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री भोपाल के अलग-अलग विधानसभा और अलग-अलग जाकर भारतीय जनता पार्टी का प्रचार करने में जुटे हुए इस दौरान एक अनोखी तस्वीर उनकी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें देखा जा रहा है कि एक घर से हाथ में सब्जी रोटी लेकर घर से निकलते हुए नजर आ रहे है। एक आदिवासी परिवार के घर अचानक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंच गए। और उसे रोटी सब्जी मांगी पूछा क्या बना है। जो बताया उसको हाथ में लेकर मुख्यमंत्री खाने लगे।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से खाना मंगा जब खाना मिल गया तब जाकर उन्होंने तुरंत हाथ में रोटी सब्जी लेकर घर के बाहर निकले और अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव प्रचार की भाग दौड़ के बीच शब्बो भूरिया जी के स्नेह प्यार का आमंत्रण मिला।
आगे उन्होंने लिखा कि क्या प्रेम और स्वाद साथ साथ पेट और हृदय दोनों ट्रप्ट हो गए।