TVS, Bajaj और Hero के इन बाइक्स की कीमत हुई कम, आज ही खरीदें फेवरेट बाइक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Used Bikes: भारतीय टू व्हीलर बाजार की बिक्री हमेशा ही अपने चरण सीमा पर होती है। यहां सबसे ज्यादा Hero , Honda, TVS और Bajaj की बाइक्स बिकती हैं। इन सबों में भी जिनकी कीमत ₹1 लाख से कम है, उनकी बिक्री सबसे ज्यादा होती है।

इसलिए हर महीने हीरो स्प्लेंडर, बजाज प्लैटिना, टीवीएस स्पोर्ट और होंडा शाइन जैसी बाइक लोगों की पहली पसंद बनती है। हीरो स्प्लेंडर की कीमत जहां 70000 रुपए से शुरू है। वही होंडा शाइन 92000 की एक्स शोरूम कीमत पर आती है।

सेकंड हैंड बाजार में सस्ती है बाइक्स

अब अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो आप सेकंड हैंड मार्केट से बाइक खरीद सकते हैं। यहां इनकी कीमत ₹20000 से शुरू होकर ₹50000 तक जाती है। आप अपने बजट के हिसाब से बाइक्स के मॉडल को पसंद कर सकते हैं।

अगर आपको बाइक ढूंढने में मशक्कत हो रही है तो आज की यह खबर आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज हम आपको कुछ बेहतरीन बाइक के बारे में बताएंगे जो 20 से ₹30000 में मिल जाती है। इसमें हीरो टीवीएस बजाज जैसी बड़ी कंपनियों के बाइक शामिल है।

OLX पर सस्ती Hero Splendor Plus

ओएलएक्स वेबसाइट पर हीरो स्प्लेंडर प्लस की कीमत सिर्फ ₹30000 रखी गई है। यह 2017 मॉडल बाइक है जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसे उत्तर प्रदेश के आगरा लोकेशन पर बेचा जा रहा है।

आप आज ही वेबसाइट को विजिट कर इस बाइक की पूरी डिटेल ले सकते हैं। यहां आपको फाइनेंस प्लान की सुविधा नहीं मिलेगी। हालांकि आप बातचीत करके इसकी कीमत को कम करवा सकते हैं।

TVS Sport पर भी अच्छी डील

ओएलएक्स पर ही आपको टीवीएस स्पोर्ट्स का 2018 मॉडल भी खरीदने को मिल जाएगा। इस बाइक की कीमत यहां पर ₹35000 रखी गई है। इस बाइक की खासियत है कि इसमें आपको माइलेज और लुक्स दोनों ही मिलता है। इसलिए इसकी रोड प्रसेंस अन्य किसी भी बाइक के मुकाबले ज्यादा बेहतर मानी जाती है।

Bajaj Platina का ऑफर

ओएलएक्स वेबसाइट पर ही बजाज प्लैटिना का 2015 मॉडल बिक रहा है। इसकी कीमत ₹20000 है। साइट पर दी गई तस्वीर को देखकर लगता है कि इसकी कंडीशन काफी अच्छी है। हालांकि आप इसे खरीदने से पहले इस बाइक की पूरी डिटेल जरूर लें।

Honda Shine है अच्छी बाइक

अगर आपको 125 सीसी की बाइक खरीदनी हो तो भी ओएलएक्स पर आपको होंडा शाइन 125 मिल जाएगी। इस बाइक की कीमत ₹35000 रखी गई है। यह 2014 मॉडल होंडा शाइन है जो दिखने में काफी अच्छी लग रही है। आपको पावरफुल बाइक चाहिए तो होंडा शाइन सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। यह देश की बेस्ट सेलिंग 125 सीसी बाइक है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App