Uber EV Auto in Ayodhya: 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन से जुड़ी कई खबर सोशल मीडिया पर प्रकाशित हो रही है। पूरे अयोध्या को इलेक्ट्रिफाई किया जा रहा है। यानी कि यहां आपको सभी कुछ इलेक्ट्रिक पर चलता हुआ नजर आएगा।
सरकार चाहती है की अयोध्या में जीरो कार्बन एमिशन हो। इसलिए यहां पर सभी गाड़ियां इलेक्ट्रिक पर ऑपरेट होगी। इसी को देखते हुए अब उबर ने अयोध्या में अपनी इलेक्ट्रिक ऑटो को लांच कर दिया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में इस पर्यावरण अनुकूल गाड़ियों को लांच किया गया है। जो भी यात्री इस पवित्र शहर को घूमने आएंगे उनको अपनी इस इलेक्ट्रिक ऑटो की सुविधा देने वाली है।
Uber ने की EV Auto की शुरुआत
अयोध्या में EV ऑटो का उद्घाटन शहर की कनेक्टिविटी और पर्यटन को समर्थन देने के लिए किया गया है। उबर को कंपनी ने बजट अनुकूल कर विकल्प और लंबी दूरी के लिए उबर इंटरसिटी को भी जल्दी ही लॉन्च करने की बात कही है। यह सेवाएं अयोध्या के पूरे पर्यटन का अनुभवी बदल देगी। कंपनी ने वहां के पर्यटन के विकास के लिए और भी कई सेवाएं देने की बात कही है।
कंपनी ने कहा है कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास का समर्थन करने के लिए उबर ने अयोध्या में अपने प्लान को एग्जीक्यूट किया है। इसका उद्देश्य है की कंपनी क्षेत्रीय बाजारों तक पहुंचे और अपनी सेवाओं का विस्तार करें।
Uber EV Ayodhya पर आया ये बयान
योगी आदित्यनाथ ने उबर ऑटो को हरी झंडी दिखाई जिसके बाद अयोध्या में ओवर EV ऑटो की शुरुआत हुई। इस मौके पर उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष प्रभजीत सिंह ने कहा है कि जैसे ही अयोध्या एक प्रमुख स्थल के रूप में उभर रहा है। हम स्थानीय लोगों के लिए परिवहन विकल्पों को बढ़ने पर काम कर रहे हैं।
इसके साथ ही कई नई नौकरियां भी पैदा होगी। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा है कि वह शहर के पर्यटन का अनुभव सहज बनाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे और इसके कारण शहर की आर्थिक प्रगति भी होगी।