TVS iQube: टीवीएस भारतीय बाजार में अपनी माइलेज वाली बाइक्स के लिए जानी जाती है। वहीं इसकी अपाचे युवाओं की सबसे पसंदीदा बाइक में से एक है। लेकिन अब इलेक्ट्रिक मार्केट में भी इसने अपनी साख जमा ली है। TVS iQube को लांच कर कंपनी ने एक बेहतरीन विकल्प ग्राहकों के सामने रखा है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में यह इलेक्ट्रिक स्कूटर कइयों से काफी आगे हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके कुछ खासियत इसे बहुत ही अलग बनाते है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत ₹161000 है। पहले सब्सिडी के कारण इसकी कीमत कम हुआ करती थी। लेकिन अब Fame 2 सब्सिडी में आई कमी के कारण यह थोड़ी महंगी हो गई है। अभी भी आप इसे ₹1,41,000 में खरीद सकते है। इस कीमत पर आपको 4400 वाट का मोटर मिलता है जिसे 4.4 किलो वाट आवर के बैटरी पैक के साथ जोड़ा गया है। यह मोटर 3 किलो वाट का पॉवर जनरेट करता है। आपको जानकर हैरानी होगी की अगर आप रोज इसे 30 Km तक चलाते है तो अपकोमाइज है चार दिन में चार्ज करना होगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 145 Km का रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 80 Km प्रति घंटे की है। इसका पिकअप रेट किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर से काफी ज्यादा है। यह महज 4 सेकंड में ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। भारतीय बाजार में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला, Ola S1 Pro, Ather 450X और Simple One से होगा।