TVS Apache: भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा टू व्हीलर्स बिकते है। हर महीने सिर्फ हीरो स्प्लेंडर के 2 लाख से ज्यादा यूनिट्स यहां बिक जाते है। लेकिन जैसे जैसे आप उपर सेगमेंट में बढ़ेंगे तो पाएंगे कि बाइक्स की सेल्स घटती जाती है। ऐसा क्यों है? तो ऐसा इसलिए है क्योंकि दमदार इंजन वाली बाइक्स की कीमत भी काफी ज्यादा होती है। बात करें TVS Apache की तो इसके 160cc वेरिएंट की कीमत 1 लाख के पार चली जाती है। इसलिए कई बार लोग चाहकर भी इसे नहीं खरीद सकते है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। आपको TVS Apache सस्ते से भी सस्ती कीमत पर मिल जाएगी।
Bike Dekho पर TVS Apache
इंटरनेट की बेस्ट सेकंड हैंड बाइक सेलिंग साइट बाइकेडेखो पर 2014 मॉडल TVS Apache बहुत कम कीमत पर बिक रही है। 10 हजार किलोमीटर चली यह बाइक 20 हजार में बेची जा रही है। यहां आपको फाइनेंस प्लान की सुविधा भी मिल जाएगी।
OLX पर धांसू बाइक
Olx पर 2017 मॉडल TVS Jupiter काफी सस्ते में बिक रही है। यहां से बाइक खरीदने पर आपको सिर्फ 35 हजार रूपए खर्च करने होंगे। यह एक जबरदस्त ऑफर है जिसका फायदा उठा आप एक जबरदस्त बाइक अपने घर ला सकते है। यहां किसी भी प्रकार की फाइनेंस सुविधा तो नहीं मिलती लेकिन आप बारगेन कर पैसे कम करवा सकते है।
Droom की TVS Apache
Droom साइट पर भी अच्छी अच्छी बाइक्स पर ऑफर देखने को मिलते है। यहां TVS Apache सिर्फ 30 हजार में मिल रही है। यह 2015 मॉडल बाइक है जो काफी कम चली है। आप चाहे तो इनसाइट्स पर जाकर बहुत ही सस्ते में बाइक खरीद सकते हैं। अगर आप थोड़ी सी रिसर्च कर ले तो आपको काफी अच्छी कंडीशन वाली बाइक भी मिल सकती है।
टीवीएस अपाचे एक एंट्री लेवल स्पोर्ट्स बाइक है जिसमें 160 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन फर्स्ट टाइम यूजर्स के लिए बेहतरीन है। आप इसे खरीद कर स्पोर्ट्स बाइक का फुल मजा ले सकते हैं।