iGowise Mobility बेंगलुरु स्थित एक इलेक्ट्रिक मोबालिटी स्टार्टअप कंपनी है। कंपनी देश के बाजार में जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को पेश करने वाली है। कंपनी ने इसका नाम Trigo BX4 रखा है। कंपनी की माने तो इसे 26 जनवरी 2023 को बाजार में उतार दिया जाएगा।
कंपनी का कहना है कि इस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में कार की तरह ही आराम और सेफ्टी मिलेगी। इसे कंपनी ने आसान पार्किंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 145 किलोमीटर का ड्राइव रेंज मिल जाएगा। वहीं इसमें कंपनी 75 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करती है।
इस इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की कीमत
iGowise Trigo BX4 को कंपनी सिंगल बैटरी साइज के साथ ही तीन वेरिएंट में पेश करने वाली है। कंपनी इसकी भारतीय बाजार में शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1.1 लाख रुपये रखेगी। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1.2 लाख रुपये तक जाएगी।
कंपनी का कहना है कि पहले 5000 उपभोक्ताओं को एक्सटेंडेड वारंटी, फ्री एक्सेसरीज, गारंटीड रीसेल/बाय-बैक ऑप्शन जैसे एक्सक्लूसिव बेनिफिट्स भी ऑफर किया जाएगा।
इसमें मिलेंगे कई एडवांस फीचर्स
कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक को सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर की रेंज तक चलाया जा सकेगा। वहीं इसमें आपको 75 किलोमीटर प्रति घंटे का टॉप स्पीड भी मिल जाएगा। इस बाइक में आपको कम स्पीड पर सेल्फ-स्टेबलाइजेशन भी मिल जाएगा। इसमें कंपनी इंटेलिजेंट ऑटो-स्विवलिंग फीचर भी उपलब्ध कराती है जिससे की हाई स्पीड में बेहतर स्थिरता और गतिशीलता आपको मिल जाती है।
इसमें कंपनी 6-इंच का स्मार्ट डिस्प्ले और इंटेलिजेंट स्मार्ट चार्जिंग फीचर भी ऑफर करेगी। इसमें आपको 15 Amps का हाइपर-फास्ट ऑनबोर्ड चार्जर भी मिल जाएगा। इसके फुल चार्ज होने में लगने वाले समय की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
इस इलेक्ट्रिक बाइक को लेकर कंपनी को काफी उम्मीदें हैं। इसमें कंपनी ने कई अन्य एडवांस फीचर्स भी लगाए हैं। इसका लुक भी बहुत आकर्षक रखा गया है। कंपनी की इस इलेक्ट्रिक बाइक का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं।