Top Selling Cars: भारत में काफी ज्यादा कारें बिकती हैं। अनुमान की माने तो हर महीने लाखों कारें भारतीयों द्वारा खरीदी जाती है जो दुनिया में तीसरे नंबर पर आती है। ऐसे में हमें पता होना चाहिए कि किन कारों को सबसे ज्यादा लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। हर महीने कंपनियों द्वारा रिपोर्ट जारी की जाती है जिसमें हमें पता लगता है कि की किस कार के कितने यूनिट्स बिके हैं। जून 2023 में भी कारों की बंपर बिक्री हुई है और उसकी सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। आज आर्टिकल में हम आपको जून महीने में सबसे ज्यादा बिकी कारों की डिटेल देंगे।
यह भी पढ़ें:-गिफ्ट करने को तैयार हुई नई Honda Activa 6G, Smart फीचर्स से देगी दोगुनी खुशी
देश में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी वेगनर (Maruti WagonR) को खरीदना गया है। इसके कुल 17,581 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद एसयूवी सेगमेंट में सबसे ज्यादा हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) बिकी है। हुंडई के बाद टाटा नेक्शन (Tata Nexon) और Tata Punch को भी काफी ज्यादा लोगों ने खरीदा है। वैगन आर के बाद दूसरे नंबर पर मारुति स्विफ्ट (Maruti Swift) रही, इसके 15955 यूनिट्स बाइक हैं।
पिछले साल जून के महीने में इसके 16213 यूनिट बिके थे। यानी कि इस साल इसके बिक्री में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद नंबर आता है हुंडई क्रेटा का इसके 14447 यूनिट बिके हैं। मई महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति बलेनो (Maruti Baleno) चौथे स्थान पर रही। इस महीने इसके कुल 14077 यूनिट बिके है। पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री में 13% की गिरावट दर्ज की गई है। पांचवें स्थान पर टाटा की बेहतरीन एसयूवी टाटा नेक्शन (Tata Nexon) रही। इसके 13827 यूनिट की बिक्री हुई है। पिछले महीने यह टॉप सेलिंग एसयूवी थी। हालांकि इस बार क्रेता ने इसे पीछे कर दिया है।
यह भी पढ़ें:-Tata का बुरा सपना बनकर लॉन्च होगी नई Honda City Electric, इतनी होगी रेंज
इसके बाद छठे स्थान पर हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) रही थी। इसके 11606 यूनिट बिके हैं। इसके बाद नंबर आता है मारुति सुजुकी अल्टो (Maruti Alto) का इसके 11323 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इसके बाद आठवें स्थान पर टाटा पांच (Tata Punch) रही जिसके 10990 यूनिट बिके हैं। इसके बाद 9 वें स्थान पर मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Brezza) थी। इसके कुल 10578 यूनिट्स बिके हैं। वहीं टॉप 10 में अंतिम पायदान पर मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा (Maruti Suzuki Grand Vitara) रही। इसके 10486 यूनिट्स की बिक्री हुई है। हर महीने की तरह इस बार भी लिस्ट में मारुति की सबसे ज्यादा कार्य शामिल थी।