Top 5 Best Selling Two Wheelers November: भारतीय टू व्हीलर मार्केट दुनिया के सबसे बड़े बाजार में से एक है। यहाँ पर सभी की जरूरत के हिसाब से बाइक्स की लंबी रेंज मौजूद है। अगर पिछले महीनें की बात करें, तो नवंबर 2023 में टू व्हीलर की काफी अच्छी खासी सेल हुई है। इस रिपोर्ट में हम पिछले महीनें की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग टू व्हीलर के बारे में बात कर रहे हैं। इसे जानने के बाद आपको अपने लिए एक बेहतर टू व्हीलर का चुनाव करने में आसानी होगी।
Hero Splendor Bike
हमारी इस लिस्ट में पहले नंबर नंबर पर हीरो स्प्लेंडर (Hero Splendor) बाइक आती है। जिसका माइलेज और परफॉरमेंस काफी बेहतर है। नवंबर 2023 में इस बाइक की मार्केट में कुल 2,50,786 यूनिट्स की सेल हुई है। अगर नवंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने उस समय इसकी कुल 2,65,588 यूनिट को बेचा था। साल-दर-साल के हिसाब से इसकी बिक्री में 5.57 प्रतिशत की गिरावट आई है।
Honda Activa Scooter
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा (Honda Activa) है। यह कंपनी की आकर्षक लुक वाली स्कूटर है। जिसकी नवंबर 2023 में कुल 1,96,055 यूनिट की बिक्री हुई है। अगर नवंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने उस समय इसकी कुल 1,75,084 यूनिट को बेचा था। साल-दर-साल के हिसाब से इसकी बिक्री में 11.98 प्रतिशत की व्रिधि हुई है।
Honda Shine Bike
होंडा शाइन (Honda Shine) कंपनी की एक स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। यह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जिसकी नवंबर 2023 में कुल 1,55,943 यूनिट की बिक्री हुई है। अगर नवंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने उस समय इसकी कुल 1,14,965 यूनिट को बेचा था। साल-दर-साल के हिसाब से इसकी बिक्री में 13.92 प्रतिशत की व्रिधि हुई है।
Bajaj Pulsar Bike
चौथे नंबर पर मौजूद बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) कंपनी की स्पोर्टी लुक वाली बाइक है। नवंबर 2023 में इस बाइक की मार्केट में कुल 1,30,403 यूनिट्स की सेल हुई है। अगर नवंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने उस समय इसकी कुल 72,735 यूनिट को बेचा था। साल-दर-साल के हिसाब से इसकी बिक्री में 79.92 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।
Hero HF Deluxe Bike
हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe) का नंबर पांचवा है। जिसकी नवंबर 2023 में कुल 1,16,421 यूनिट की बिक्री हुई है। अगर नवंबर 2022 की बात करें तो कंपनी ने उस समय इसकी कुल 65,074 यूनिट को बेचा था। साल-दर-साल के हिसाब से इसकी बिक्री में 78.91 प्रतिशत की व्रिधि हुई है।