Jeep Wrangler और लैंड रोवर की है बंपर डिमांड, जान लीजिए कीमत भी

By

Santy

Jeep Wrangler और Land Rover Defender की लोकप्रियता इन दिनों दुनिया भर में काफी देखी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी इन दोनों में से किसी एक गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो सबसे पहले आपको इसके बारे में जानना होगा, ताकि कीमत से लेकर डिजाइन व फीचर्स के बारे में आपको स्पष्टता मिल सके। उसके बाद आप इसे खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं।

कीमत में इतना का अंतर
अगर आप Jeep Wrangler खरीदना चाहते हैं तो इसकी कीमत 62.65 लाख से 66.65 लाख के बीच है। जबकि Land Rover Defender की कीमत 93.55 लाख से 2.35 करोड़ के बीच है। ऐसे में आप अपनी बजट के अनुसार अपनी पसंद तय कर सकते हैं। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं।

दोनों SUV लेकर हो जाता है कंफ्यूजन
Jeep Wrangler और Land Rover की डिजाइन काफी आकर्षित करने वाला है। जीप रैंगलर दुनिया की सबसे लोकप्रिय SUV में से एक है। इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में से एक लैंड रोवर का डिफेंडर है। ऐसे में इन दोनों के बीच लोग कंफ्यूज हो जाते हैं।

Jeep Wrangler का डिजाइन
Jeep Wrangler की डिजाइन शानदार है। इसमें गोलाकार हेड लैंप, 7-स्लैट ग्रिल और चौकोर टेल लैंप है। इसे 5-डोर बॉडी स्टाइल के रूप में पेश किया जाता है।

Land Rover का डिजाइन
Land Rover में सफारी खिड़कियां, सर्कुलर एलईडी, डे-टाइम रनिंग लैंप, पीछे की ओर चौकोर और रग्ड लुक मिलता है। इसे तीन संस्करणों 90,110 और 130 में पेश किया जाता है।

जीप रैंगलर में है 4 व्हील ड्राइव
जीप रैंगलर में 2.0 टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 264 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 400 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने में सक्षम है। इसे 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है और इसमें 4 व्हील ड्राइव भी ऑफर किया गया है।

लैंड रोवर का इंजन
लैंड रोवर डिफेंडर को एक से ज्यादा इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। इनमें एक 3.0 लीटर डीजल है, जो 296 बीएचपी और 650 एनएम टार्क उत्पन्न करता है। इसके अलावा एक 3.0 लीटर टर्बो पेट्रोल है, जो 296 बीएचपी और 400 एनएम पावर उत्पन्न करता है।

Santy के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App