Tata Nexon Facelift: टाटा नेक्सन बहुत ही जल्द बाजार में अपनी नई नैक्सन लाने वाली है उम्मीद है कि इसे अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है इस मॉडल की टेस्टिंग फिलहाल जारी है और अपने अंतिम चरण में है टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार देखा जा चुका है वही इसके इंटीरियर में काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं आज हम आपको इस आर्टिकल में इसके इंटीरियर में हुए 5 बड़े बदलाव के बारे में बताएंगे जो अभिषेक यूवी को लग्जरी ही देते हैं।
यह भी पढ़ें:-नए डिजाइन वाली Hero Xoom को 10 हजार में खरीदने का मौका, जानें स्कूटर के आकर्षक प्लान
एंटरटेनमेंट के लिए बड़ा स्क्रीन
हैरियर और सफारी के डार्क एडिशन में हमें 10.25 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। नई टाटा नेक्सन में भी इसी स्क्रीन का प्रयोग किया जाएगा। इसका इंटरफ़ेस बहुत ही जबरदस्त है और यह आपको लग्जरी फील देता है।
दो स्पोक वाली स्टीयरिंग व्हील
ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा कर्व (Tata Curvv) के कांसेप्ट मॉडल को पेश किया गया था। इसमें ट्विन स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया था। आने वाली नई टाटा नेक्सन में यही स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलने वाला है। इसी पर आपको इन्फोटेनमेंट और क्रूज कंट्रोल सहित सभी स्विच मिलेंगे।
यह भी पढ़ें:-भारत में Ola से ज्यादा पॉपुलर हो रही ये Electric स्कूटर, IPL टीम को कर रही स्पॉन्सर, जानें रेंज और कीमत
नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
इसमें आपको टाटा कर्व के बहुत से एलिमेंट मिलेंगे, जिसमें से एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी होने वाला है। नई टाटा नेक्सन (New Tata Nexon) फीचर्स के मामले में काफी जबरदस्त होने वाली है। इसमें 360 डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एयर प्यूरीफायर, सनरूफ का ऑप्शन मिलेगा।
पैडल शिफ्टर
नई टाटा नेक्सन में ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। हालांकि आउटगोइंग मॉडल में एएमटी लिया जाता है। इसके अलावा इसके ऑटोमेटिक वैरीअंट में पैदल स्विफ्ट भी मिलने वाले हैं।
नए रंग में सीट
नई टाटा नेक्सन (Tata Nexon Facelift) फेसलिफ्ट की लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि इसका डैशबोर्ड ब्लैक फिनिश में आएगा। वही कार की सीट पर पर्पल कलर की अपहोल्सट्री देखने को मिल रही है।