Tata Nano Electric: बंद होने के बाद भी टाटा नैनो (Tata Nano) आज सभी को याद है। मिडिल क्लास की चहेती टाटा नैनो को सिर्फ ₹1 लाख में लॉन्च किया गया था। यह देश ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे सस्ती कार थी। लेकिन समय के साथ अपग्रेड ना करने के कारण इसके पेट्रोल वेरिएंट को बंद कर दिया गया।
रतन टाटा सर ने एक सपना देखा था जिसमें वह चाहते थे कि हर मिडिल क्लास के पास अपनी एक चार पहिया हो। यही कारण है कि उन्होंने बाइक की कीमत में कार लांच की थी। लेकिन उनका यह सपना सफल नहीं हो पाया। लेकिन अब फिर से Tata Nano की वापसी होने जा रही है। इस बार यह इलेक्ट्रिक वर्जन में लौटेगी आज हम इस से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण डिटेल के बारे में जानेंगे।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
यह भी पढ़ें:-चीन में बनी Rolls Royce की कॉपी, कीमत ऐसी की आप भी कहेंगे ये शब्द
टाटा ने फैसला किया है कि अभी छोटी इलेक्ट्रिक कार को इलेक्ट्रिक वैरीअंट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने इसे बनाने का ठेका अन्य कंपनी को दे दिया है। इसने पहली टाटा नैनो इलेक्ट्रिक बनाकर रतन टाटा सर को गिफ्ट भी की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि से बाजार में ग्राहकों के लिए कब उपलब्ध कराया जाएगा। पहले खबर आई थी की टैक्सी के तौर पर डिवेलप किया जाएगा, आम ग्राहकों के लिए अब टाटा नैनो वापस नहीं आएगी। लेकिन ग्राहकों की डिमांड के बाद कंपनी ने इसे ग्राहकों के लिए बनाने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें:-जबर्दस्त ऑफर संग आई बाइक, सस्ते में लंबी माइलेज और फीचर्स का साथ
यह कार इलेक्ट्रिक में आने के बाद भी सबसे सस्ती EV हो सकती है। इसकी कीमत ₹5 लाख के आसपास हो सकती है। इस कीमत पर यह फुल चार्ज के बाद 200 किलोमीटर तक का रेंज ऑफर करेगी हालांकि आज के समय में यह काफी कम है लेकिन यह एक अनुमानित रेंज है। इसमें 72 वाट का बैट्री पैक दिया जाएगा, जिसे 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकेगा। लुक के मामले में यह पुरानी नैनो से काफी ज्यादा सुंदर होने वाली है।
इलेक्ट्रिक कार के मॉडल पेट्रोल के मुकाबले काफी आकर्षक होते हैं और इसी का फायदा उठा कर कंपनी इसे और भी जबरदस्त बना सकती है। इसके अलावा इसके फीचर्स भी शानदार होने वाले हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, मल्टी इन्फोटेनमेंट डिस्पले, पावर स्टीयरिंग के साथ अन्य कई स्मार्ट फीचर्स दिए जाएंगे।