Tata Blackbird SUV: टाटा भारत में अपनी एसयूवी के लिए जाने जाती है। कई महीनों से टाटा नेक्सन देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली ऐसी ही बनी हुई है। इसका लुक और वैल्यू फॉर मनी फीचर्स इसे काफी खास बनाता है। अब इसी को आगे बढ़ाते हुए टाटा अपनी नई एसयूवी ब्लैकबर्ड को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर लांच करेगी।
यह Nexon से बड़ी होने वाली है। हालांकि इसे नेक्सोन X1 प्लेटफार्म पर ही बनाया गया है। टाटा ब्लैकबर्ड अपने आप में बेहद ही शानदार कार होने वाली है क्योंकि इसे कूपे डिजाइन दिया गया है। टाटा की यह अपकमिंग एसयूवी नेक्सन से ऊपर और हैरियर से नीचे होने वाली है।
इसे टाटा नेक्सन के प्लेटफार्म पर बनाया गया है इसलिए उम्मीद जताई जा रही है कि ग्लोबल सेफ्टी रेटिंग में यह कमाल करने वाली है। वही यह पहली एसयूवी होगी जिसमें टाटा xuv700 जैसे फीचर्स दे सकती है। यानी कि आपको कम कीमत पर अच्छे फीचर्स भी मुहैया करवाए जाएंगे। टाटा ब्लैकबर्ड एसयूवी को कूपे स्टाइल में डिजाइन किया गया है और इसकी लंबाई 4.2 मीटर की होने वाली है।
इसमें 1.5 लीटर का इंजन होगा लेकिन 4 मीटर से बड़ा होने के कारण इस पर ज्यादा टैक्स भरना पड़ सकता है। इस एसयूवी के हैसलैंप्स और टेललैंप में एलईडी लाइट्स का प्रयोग किया जाएगा। वहीं इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ देने की बात भी कही जा रही है। अभी इसके मॉडल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। जहां इसका कूपे लुक इसे काफी अलग बनाता है।
नई ब्लैकबर्ड को 11 लाख से 15 लाख रुपए के बीच बेचा जाएगा। फिलहाल इस पर कंपनी ने कोई जानकारी तो नहीं दी है लेकिन इसकी कीमत यही होने वाली है। 2023 में होने जा रहे ऑटो एक्सपो में इसे पेश करने की बात कही जा रही है। इस गाड़ी को हम बहुत जल्द सड़कों पर दौड़ते हुए देखेंगे।