Royal Enfield Bobber 350: रॉयल एनफील्ड क्रूजर सेगमेंट की नंबर वन बाइक कंपनी है। इसकी क्लासिक 350 और हंटर 350 है मार्केट में खूब नाम कमाया है। वहीं इनकी सेल्स भी काफी ज्यादा होती है। हाल ही में रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) को लांच किया है।
जिसका लुक बहुत ही जबरदस्त है। वहीं इसके फीचर्स में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। अब कंपनी अपनी एक नई बाइक बॉबर 350 (Royal Enfield Bobber 350) को लांच कर सकती है। इसमें हमें क्लासिक 350 वाला इंजन ही देखने को मिलेगा। हालांकि इसका लुक अन्य सभी बैकों से काफी अलग होने वाला है।
कंपनी बहुत समय से अपने लाइनअप को बढ़ाना चाह रही है। अब इसी क्षेत्र में उनका नया प्रोडक्ट भी लॉन्च होगा। इससे पहले हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) जैसी नई बाइक को लांच किया जा चुका है, जिसने आते ही भारतीय बाजार में कोहराम मचा दिया था। इसके अलावा 650 सीसी सेगमेंट में भी दो नई बाइक लांच होगी।
लेकिन कंपनी का में मार्केट 350 सीसी में है। यहां रॉयल एनफील्ड को हिलाने वाला कोई भी नहीं है। यही कारण है कि इस सेगमेंट है ज्यादा बाइक लॉन्च की जा सकती है। हालांकि अभी तक रॉयल एनफील्ड ने अपनी बाबर बाइक पर किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन भारत में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए कंपनी जल्द ही इसका खुलासा करने वाली है।
Royal Enfield बाइक का लुक रिवील
हाल ही में स्पाइ शॉर्ट लेक हुई है जिसमें इस बाइक के रेट्रो लुक को देखा जा सकता है। इसे देख आप पुरानी रॉयल एनफील्ड को याद कर सकते हैं। इस बाइक के सिंगल सीट, हेंडलबार, फ्रंट लुक, हेड लैंप, टर्न सिग्नल लैंप में बिल्कुल ही नया डिजाइन देखने को मिलेगा। यह सभी रॉयल एनफील्ड के बेसिक मॉडल से काफी अलग होने वाले हैं।
यही सब इस बाइक को क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) से अलग बनाएंगे। आपको बता दे कि बाबर 350 (Bobber 350) में फ्रंट की तरफ RSU टेलीस्कोपिक फ्रंट फॉक्स और पीछे की तरफ ड्यूल रियर शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया जा सकता है। वहीं इसमें सिंगल डिस्क ब्रेक सेटअप दिया जाएगा।
सेफ्टी की बात करें तो इसमें डुएल चैनल एब्स का फीचर जोड़ा जा सकता है। स्पोक व्हील के साथ आने वाली इस बाइक का लुक बहुत ही आकर्षक होने वाला है। वही इसमें 349 सीसी का वही सिंगल सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 20 बीएचपी का पावर और 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। बोब्बर बाइक का क्रेज भारत में काफी ज्यादा है। जावा ने इस बाइक को एक अलग ही पहचान दी है। यही कारण है कि रॉयल एनफील्ड भी मॉडल में खुद को साबित करना चाहती है।