Pakistan’s Bike: रॉयल एनफील्ड बुलेट को भारत में किया जाता है। यह हम सभी जानते हैं। भारत का हर युवा इस बाइक को खरीदना चाहता है। जब भी किसी की नई नौकरी लगती है तो वह अपने पैसों से नई बुलेट खरीदना चाहता है। इस बाइक का क्रेज इतना ज्यादा है कि जब भी रॉयल एनफील्ड अपने नई बाइक को लॉन्च करती है तो शोरूम के आगे भीड़ से लग जाती है।
Royal Enfield Classic 350
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन इतना पावरफुल है कि अपने पीक पर 20 पीएस का पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। पावरफुल होने के चलते इसमें आपको 40 से 45 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है।
वैसे भी माइलेज के लिए कोई भी बाइक को माइलेज के लिए नहीं खरीदना है। इसलिए यह एक बेस्ट क्रूज़र बाइक बन जाती है। भारत में इसकी कीमत 2.5 लाख रुपए से शुरू होती है। ऑन रोड आते-आते यह तकरीबन ₹300000 की हो जाती है। यही कारण है कि हर कोई इस बाइक को खरीद नहीं पता है।
Pakistani की अपनी ‘Bullet’
पाकिस्तान में भारतीय फोर व्हीलर या फिर टू व्हीलर नहीं बिकते हैं। इसलिए रॉयल एनफील्ड भी अपनी एक भी बाइक पाकिस्तान में नहीं बेचती है। अगर पाकिस्तान में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 को बेचा भी गया तो उसकी कीमत तकरीबन 10 लाख रुपए के आसपास हो जाएगी, जिस कारण से वहां के लोग इसे खरीद नहीं पाएंगे।
लेकिन पाकिस्तानी जनता को बुलेट बहुत ही पसंद है। इसीलिए वहां की टू व्हीलर कंपनी रोड प्रिंस ने एक नई बाइक पेश की है। हालांकि जब आप इस बाइक को देखेंगे तो यह 80 के दशक में बिक रही हीरो होंडा सीडी 100 की तरह लगती है। इसमें बुलेट वाली एक भी बात नहीं है। फिर भी वहां के लोग इसे अपनी बुलेट कहते हैं।
इसमें 70 सीसी का इंजन मिलता है जो ना के बराबर पावर जेनरेट करता है। वहां इसकी कीमत 75000 रुपए के करीब है जो भारतीय रुपए में 24000 बनती है। जिस हिसाब से वहां के लोग इसे बुलेट का नाम देते हैं, देखा जाए तो यह हमारी अपनी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की बदनामी जैसी है।