नई दिल्ली: Maruti Alto 800 2022: देश की बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुती सुजुकी ने अपनी Maruti Alto 800 को नए अवतार में भारतीय बाजार में उतारा है। देखा जाए तो यह कार मारुती की लोकप्रिय कारों में से एक है। कंपनी ने Maruti Alto 800 2022 कार को जबरदस्त फीचर्स के साथ पेश किया है।
हाल ही इस एंट्री लेवल हैचबैक कार Maruti Alto 800 के न्यू जनरेशन मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आईं। इस कार को शूट के दौरान देखा गया। देखकर पता चलता है कि नई ऑल्टो 2022 में मौजूदा मॉडल से बेहतर एक्सटीरियर और इंटीरियर, ज्यादा स्पेस और ऊंचाई के साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते है।
Maruti Alto 800 2022
कंपनी अपनी इस लोकप्रिय का डिजाइन थोड़ा बदला है। इसमें रेक्टेंगुलर टेल-लाइट्स, नए बंपर और एक बड़े टेलगेट देखने को मिलेंगे। यह नई Maruti Alto 800 को थोड़ा HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है, जो कि S-Presso और Celerio के लिए भी इस्तेमाल किया गया था। नई Maruti Alto 800 2022 जबरदस्त फीचर्स और आकर्षक लुक के साथ देखने को मिलेगी।
Maruti Alto 800 में मिलेंगे दमदार फीचर्स
मारुती ने अपनी नई Maruti Alto 800 को कई बदलावों के साथ पेश करने वाली है। यह साइज में बड़ी होगी। इसी के इसके अंदर केबिन का स्पेस भी ज्यादा देखने को मिलेगा। इसमें बिल्कुल नए डिजाइन का डैशबोर्ड और सेंट्रल कंसोल मिलेगा। स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया होगा। इसके साथ ही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, कीलेस एंट्री, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन और अन्य फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
नई Maruti Alto 800 होगा अब और भी ज्यादा दमदार इंजन
नई Maruti Alto 800 काफी दमदार इंजन के साथ आ रही है। कंपनी इसमें 800cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा सकती है। इसी के साथ कंपनी 1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन भी दे सकती है। यही इंजन ऑल्टो K10 में दिया गया था। बता दें कि नई Maruti Alto 800 में सीएनजी से चलाने के लिए ऑप्शन रहेगा।