सड़क पर दिखी नई Tata Punch, उसी कीमत में देगी धांसू फीचर्स का मजा

Avatar photo

By

Saurav Kumar

New Tata Punch 2024: साल 2024 में हमें कई नई कारों को देखने का मौका मिलेगा। इसमें से कई पुरानी कारों के फेसलिफ्ट मॉडल होगा। वहीं कुछ नए मॉडल को भी लॉन्च किया जाएगा। जिन नई कारों को लांच किया जाएगा उसमें Renault Arkana, Ford Endeavour और नई Maruti EVx जैसी कारें शामिल है।

वही कई कार के फेसलिफ्ट भी देखने को मिल सकता हैं। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा नई टाटा पंच का हो रहा है। टाटा पंच एक काफी किफायती कार है जो 6 लाख की कीमत में एक एसयूवी का फुल देती है।

Tata Punch में बदलेगा लुक

अब जब इसके नई मॉडल को लॉन्च करने की बात की जा रही है। तो लोग काफी ज्यादा उत्साहित है। हाल ही में नई टाटा पंच को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके एक्सटीरियर में हमें टाटा पंच ईवी जैसा लुक देखने को मिल सकता है। वह इसके इंटीरियर में कुछ नए फीचर्स को ऐड किए गए हैं। बाकी नई Tata Punch में ओवर द टॉप कुछ नहीं दिया गया है।

नई Tata Punch का स्पेसिफिकेशन

नए लुक को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके फ्रंट को नया डिजाइन दिया जा सकता है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएलएस और हेडलैंप को डंपर के ऊपर लगाया जाएगा। यह कहना बिल्कुल ही जल्दबाजी होगा कि जी मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। वह प्रोटोटाइप है या फिर रियल मॉडल यह हमें तभी पता चलेगा। जब कंपनी इसके लॉन्च डेट की घोषणा कर देती है।

इंजन में नहीं होगा बदलाव!

लोगों को अनुमान था कि टाटा पंच में अब चार सिलेंडर इंजन मिल सकता है। हालांकि इसकी कोई उम्मीद दिख नहीं रही है क्योंकि यही टाटा पंच में भी 1.02 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध हो सकता है। वहीं इसके सीएनजी वर्जन को भी नया लुक दिया जाएगा जो पहले के मुकाबले थोड़ी अच्छी लग सकती है।

नई टाटा पंच के फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इसमें कुछ ज्यादा खास नहीं मिलने वाला है। क्योंकि कंपनी इसकी कीमत को बढ़ाना नहीं चाहती है। नई टाटा पंच की कीमत भी वही 6 लाख के आसपास ही होगी जो एक अच्छी बात है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App