Mahindra Scorpio for Defence: टाटा और महिंद्रा जैसी बड़ी कर कंपनियां अब भारत के डिफेंस के लिए भी कर बना रही है। जहां टाटा अपनी सफारी को डिफेंस फोर्सज के लिए डिजाइन किया है। वही महिंद्रा ने हाल ही में Armado ALSV के पहले मॉडल की डिलीवरी की है। इसके पूरे पार्ट्स को भारत में ही बनाया गया है। अब खबर आ रही है कि महिंद्रा की सबसे लोकप्रिय कर स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio) को भारतीय सेवा के लिए डिजाइन किया गया है। आर्मी की तरफ से महिंद्रा को 1470 यूनिट्स के आर्डर मिले हैं और अगले कुछ समय में ही महिंद्र इन सभी 1470 कारों की डिलीवरी कर देगी। यह हमें मिलने वाली महिंद्रा क्लासिक से थोड़ी अलग होगी। आज हम इसके बदलाव के बारे में बात करेंगे।
भारतीय सेवा के पास बहुत पहले से स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) थी। लेकिन अब जिस मॉडल की डिलीवरी होने वाली है वह इसकी टॉप वैरियंट S11 होने वाला है। इसमें आम मॉडल के मुकाबले कुछ बदलाव किए गए हैं। इसका रंग सेना की वर्दी जैसा डार्क ग्रीन रखा गया है। हाल ही में इस सेगमेंट के कुछ मॉडल को पुणे में स्पॉट किया गया है। लेकिन इन करो में खास बात यह थी कि महिंद्रा ने इनमें अपना नया लोगों नहीं लगाया है। यह महिंद्रा के पुराने लोगों के साथ ही आ रही है।
Mahindra Scorpio Classic का पब्लिक वेरिएंट
महिंद्र स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) के जिस मॉडल को आम लोगों के लिए पेश किया गया है उसमें 2184 सीसी का एम हॉक डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 3750 आरपीएम पर 130 बीएचपी का पावर और 2800 आरपीएम पर 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है। वहीं सेना के लिए तैयार की गई स्कॉर्पियो के सस्पेंशन को बदल दिया गया है।
इसमें आपको 2.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। एसयूवी के डाइमेंशन की बात करें तो यह 1820 मिलीमीटर चौड़ी, 1995 मिली मीटर ऊंची और 4456 मिली मीटर लंबी है। इसका व्हील बेस 2680 मिलीमीटर का है। भारत में इसकी कीमत 13 लाख रुपए से शुरू होकर 16 लाख रुपए तक जाती है। हालांकि सेना के लिए जी स्कॉर्पियो को डिजाइन किया गया है उसकी कीमत क्या होगी उसके बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसकी अनुमानित कीमत 30 से 35 लख रुपए हो सकती है।