Mahindra Bolero: महिंद्रा बोलेरो देश की मजबूत 7 सीटर एसयूवी है। यह अर्टिगा और इनोवा जैसी कारों के साथ बेची जाती है। लॉन्च होते ही है मार्केट में धूम मचाने वाली है क्योंकि इस बार इसे ड्यूलटोन कलर में लांच किया जाएगा। 7 सीटर वाली यह एसयूवी काफी बेहतरीन होने वाली है। इसमें आपको नया डैशबोर्ड और सीट मिलने वाले हैं। इसके अलावा इसमें दो एयर बैग्स भी दिए जाएंगे जो एक्सीडेंट के वक्त आपको बचाएंगे। नई बोलेरो को काफी बेहतरीन डिजाइन दिया गया है इसके फीचर्स को अपग्रेड किया गया है।
यह भी पढ़ें:-कार की है जरूरत, तो 62 हजार में खरीदें नई Maruti Alto, पढ़ें ऑफर
Mahindra Bolero के नए फीचर्स
इस बार लांच हो रही नई महिंद्रा बोलेरो में कई नए फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें आपको नया फॉग लैंप के साथ नए हैडलाइट्स, इंटीरियर में थोड़े बहुत बदलाव और केबिन में ज्यादा स्पेस देखने को मिलने वाला है। नई महिंद्रा बोलेरो में एबीएस के साथ ईवीडी, पार्किंग सेंसर्स और कई सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
इसका सीधा मुकाबला अर्टिगा और इनोवा के साथ होगा इसीलिए इसका कंपटीशन काफी टफ है। इसका लुक और फीचर्स में काफी अलग होगा। इसमें आपको सफेद, सिल्वर और टेन रंगो का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा उसके डैशबोर्ड को ड्यूलटोन कलर फिनिश दिया जाने वाला है। वहीं इस बार इसे नए लाल रंग में भी लांच किया जाएगा जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत है।
यह भी पढ़ें:-नए लुक और फीचर्स के साथ आई Maruti Swift, देती है 32 Km का माइलेज
Mahindra Bolero Engine और Price
नई महिंद्रा बोलेरो में एक वही पुराना 1.5 लीटर का mHawk डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 75 हॉर्स पावर और 210 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाएगा। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी दिया जा सकता है।
कंपनी की माने तो यह एसयूवी 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। माइलेज में यह थोड़ी कम जरूर है लेकिन इसका पावर काफी ज्यादा होने वाला है। आप इसे खराब सड़कों पर भी आसानी से ड्राइव कर सकेंगे।