Jawa 350: जावा अपने रेट्रो बाइक्स के लिए जानी जाती है। इसने हाल ही में रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने के लिए अपनी एक नई बाइक को लांच किया है। कंपनी ने इसका नाम जावा 350 रखा है।
यह दिखने में जावा 42 की तरह ही है। हालांकि इसमें कुछ अपग्रेड देखने को मिल रहे हैं। भारत में इस बाइक की कीमत 2.5 लाख रुपए रखी गई है। यह पहले के मुकाबले ₹12000 महंगी है। वहीं इसका इंजन पहले का मुकाबले ज्यादा पावरफुल है। इसमें चौड़े टायर्स, बड़ा व्हीलबेस और नया चेसिस दिया गया है इसके कारण इसके लुक में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं।
नई Jawa 350 हो गई लॉन्च
जावा 350 में 334 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन मिलता है यह इंजन 22 बीएचपी का पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियर बॉक्स भी दिया गया है
इस गियर बॉक्स के कारण इसे चलाना काफी आरामदायक हो गया है। एडवांस फीचर्स के कारण यह रॉयल एनफील्ड से काफी आगे निकल गई है। इस बाइक को डबल क्रैडल चेसिस पर बनाया गया है।
इस कारण से जहां इसकी लंबाई 1368 मिली मीटर थी वही यह बढ़कर 1449 मिली मीटर की हो गई है। जिन ग्राहक को इसके कम व्हील बेस के कारण शिकायत करते थे। उन्हें भी अब 165 मिली मीटर की ऊंचाई मिलती है।
वहीं इसका बिल बेस 178 मिली मीटर का हो गया है। देखा जाए तो अब यह बाइक भारतीय सड़क के लिए ज्यादा उपयोगी हो गई है और रॉयल एनफील्ड को असल महीने में टक्कर देती है।
Jawa 350 में किया गया बदलाव
Jawa 350 में काफी बड़ा बदलाव किया गया है। अबकी बार इसमें चौड़े टायर्स दिए गए हैं। इन टायरों के कारण इसकी स्टेबिलिटी काफी हद तक अच्छी हो गई है। पहिए के आकार को पहले की तरह रखा ही गया है।
लेकिन अब इस बाइक की वजन 12 किलोग्राम से बढ़कर 194 किलोग्राम हो गया है। बढ़ते वजन के कारण इसे कंट्रोल करना काफी आसान हो गया है। हाईवे पर भी यह बाइक बड़े ही आराम से राइड होती है।
इसमें पहले के मुकाबले थोड़े बहुत कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिल रहा है। इसमें मरून और ब्लैक कलर का पेंट किया गया है जो इसे बहुत ही खूबसूरत बनाता है। रेट्रो लुक में आने के कारण से यह कलर और भी खूबसूरत हो जाता है। यह Royal Enfield Classic 350 और Honda CB 350 से मुकाबला करने वाली है।