KTM और Kawasaki को जड़ से उखाड़ने आ रही है नई Husqvarna Svartpilen 250

Avatar photo

By

Saurav Kumar

2024 Husqvarna Svartpilen 250: भारतीय बाजार में Husqvarna ने हैवी अपडेटेड Vitpilen 250 और एकदम नए Svartpilen 401 को लॉन्च करके एक जबरदस्त एंट्री की है। देश के वाहन बाजार में इस स्वीडिश ब्रांड की यह दूसरी एंट्री है। कंपनी की योजना टू व्हीलर मार्केट में अपने कई मॉडल्स को लॉन्च करने की है। जिसमें Husqvarna Svartpilen 250 बाइक भी शामिल है। यह नई Vitpilen 250 पर आधारित बाइक है।

2024 Husqvarna Svartpilen 250 के डिटेल्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी एक नई बाइक को बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो बाइक Husqvarna Svartpilen 250 है। यह कई मायनों में नई Vitpilen 250 बाइक की तरह ही होगी। इसे एक नए स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया जा रहा है। इसमें नॉन-एडजस्टेबल 43 मिमी अप साइड फ्रंट फोर्क्स और एक रियर पर मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा।

2024 Husqvarna Svartpilen 250 इंजन

2024 Husqvarna Svartpilen 250 कंपनी की आकर्षक लुक वाली बाइक होने वाली है। जिसमें लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 249 सीसी का सिंगल-सिलेंडर DOHC, 4-वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन 9250 आरपीएम पर 30.57 बीएचपी का।अधिकतम पावर और 7250 आरपीएम पर 25 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इस बाइक में कंपनी मोटर स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स देगी।

2024 Husqvarna Svartpilen 250 फीचर्स

कंपनी की इस नई बाइक में आपको ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है। जो इसे काफी सुरक्षित बनाती है। इसमें कंपनी ने 5-इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट पैनल लगाया है। जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस बाइक में आपको एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, राइड-बाय-वायर, एलईडी लाइटिंग, क्विकशिफ्टर और स्विचेबल रियर एबीएस जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। इसके कीमत के बारे में बात करें तो अभी इसके कीमत के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App