Ducati Panigale V4R: इटली की लग्जरी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी डुकाटी ने अपनी पावरफुल बाइक सुपरलेगेरा पानीगल (Ducati Superleggera Panigale V4R) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत ₹70 लाख है। जहां पानीगल V4 में हमें 1103 सीसी का इंजन मिलता है। वही नई V4R में 998 सीसी का इंजन दिया गया है। लेकिन इसमें आपको 1000 सीसी वाले स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं। यह पहली बार है जब V4R इंजन को भारत में बिक्री के लिए लाया गया है इससे पहले 2019 में कंपनी ऐसा कर चुकी है। वहीं इस बार डुकाटी ने BS6 नॉर्म्स को फॉलो किया है।
यह भी पढ़ें:-शुरू हुई पहली Electric एसयूवी Maruti eVX की टेस्टिंग, होगी Tata Curv से बेहतर
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस बार इस नई Ducati में डेसमोसेडिसी स्ट्रेडले आर नामक मानिक इंजन दिया गया है। यह छठे गियर पर 16500 आरपीएम और 5 गियर पर 16000 आरपीएम तक पहुंचने में सक्षम है हालांकि कंपनी ने बताया है कि इसके स्टैंडर्ड पावर यानी कि 15500 आरपीएम पर 218 हॉर्स पावर जनरेट करती है।
जोकि मौजूदा बाइक में काफी ज्यादा है। हालांकि अगर आपको ज्यादा पावर चाहिए तो आप इसके टाइटेनियम ट्रेक ओनली फुल सिस्टम अकरापोविक एग्जास्ट को चुन सकते हैं। इस मॉडल में आपको 237 हॉर्स पावर मिलता है। इस पावर को भी 240 एचपी तक बढ़ाया जा सकता है। यह इतना पावर तब जनरेट करेगी जब इसमें विशेष रूप से तैयार किए गए इंजन ऑयल का प्रयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-लंबी रेंज वाली इन Electric स्कूटर्स को ग्राहक दे रहे भरपूर प्यार, आप भी जानें इनकी कीमत
इसमें आपको पेनिगल V4 वाला एलमुनियम फ्रंट फ्रेम देखने को मिलेगा। वहीं इसके सस्पेंशन को मैनुअली कंट्रोल किया जा सकता है। ब्रैंबो स्टाइल में ब्रेक और फॉर्ज्ड एलमुनियम व्हील्स के साथ यह बाइक काफी जबरदस्त लगती है। इस बाइक का कुल वजन 193 किलोग्राम का है और यह सीधे बीएमडब्ल्यू एस 1000 (BMW S 1000 RR Pro M) से सामना करती है। नई पेनिकल V4R में पावर मोड टीएफटी डैशबोर्ड के लिए एक नया ट्रैक इवो डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा इसमें अपडेटेड ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है। इसके हर गिर के लिए डेडीकेटेड इंजन मैपिंग की गई है जो इसे काफी स्मूद बनाती है। इसके CBU यूनिट को भारत में लाया जाएगा। इसका मतलब यह है की बनी बनाई बाइक को भारत में इंपोर्ट किया जाएगा। यही कारण है कि कीमत इतनी ज्यादा बढ़ गई है। फिलहाल भारत में इसके 5 यूनिट पहुंच गए हैं और इनके बिकने के बाद अन्य यूनिट्स को भी लाया जाएगा।