देश के अमीर बिजनेसमैन Mukesh Ambani की कार कलेक्शन में शामिल है ये कार

Saurav Kumar
Ambani Cars Collection
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

Mukesh Ambani Cars: भारत के सबसे बड़े उद्योगपति में से एक मुकेश अंबानी का कारोबार देश के साथ विदेश में भी फैला हुआ है। रिलायंस जिओ के मालिक मुकेश अंबानी ने ही देश में इंटरनेट क्रांति लाई थी। साल 2016 में जियो का लांच करते ही इनके द्वारा महीनों तक 4G इंटरनेट फ्री में दी जाने लगी थी। यही कारण है कि आज हमे इतने सस्ते में इंटरनेट सेवा मिल रही है। लेकिन टेलीकॉम के साथ मुकेश अंबानी का बिजनेस और भी कई क्षेत्रों में फैला हुआ है।

Advertisement

वो टेक्सटाइल, ऑयल पेट्रोलियम, एनर्जी जैसे बड़े व्यापार में भी काफी आगे है। एक समय था जब मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े और अमीर बिजनेसमैन थे लेकिन फिलहाल वह दूसरे पायदान पर हैं। हालंकि उनकी कमाई दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। आज उनकी नेट वर्थ 87.6 बिलियन डॉलर की है। इसके साथ वह विश्व के 9 वें सबसे अमीर व्यक्ति है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उनके 7 सबसे महंगी कारों के बारे में बताएंगे। भारत में मौजूद इन कारों में से कुछ सिर्फ उन्ही के पास है। इसमें विदेशी कंपनी की लग्जरी सेडान और स्पोर्ट्स कार शामिल है। मुकेश अंबानी को निजी तौर पर गाड़ियों का बहुत ही शौक है। यही कारण है कि वह कई बार डायरेक्ट कारों को इंपोर्ट कर लेते हैं।

Advertisement

Ferrari SF90 Stradale

फेरारी की कारें सभी को पसंद होती है। कंपनी नए जमाने में खुद को बदलते हुए कई इनोवेशन कर चुकी है। इसी का नतीजा है कि साल 2019 में फेरारी में अपनी SF Stradale को लांच किया था। यह कंपनी की ओर से आने वाली पहली हाइब्रिड कार है। इसकी कीमत 7.50 करोड रुपए से शुरू होती है। यह गाड़ी भारत में सिर्फ मुकेश अंबानी के पास ही मौजूद है।

BMW 760 Li Security

मुकेश अंबानी देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन है यही कारण है कि उन्हें सिक्योरिटी की जरूरत होती है इसके लिए उनके कार कलेक्शन में कई बुलेटप्रूफ गाड़ियों शामिल है इन्हीं में से एक बीएमडब्ल्यू li सिक्योरिटी (आर्मर्ड) व्हीकल है। इसे खासतौर पर सिक्योरिटी के लिए डिजाइन किया गया है। इसे कई देश के राजनेता प्रयोग में लाते हैं। यह कार आज के समय मुकेश अंबानी के गण आज की शोभा बढ़ाती है। भारत में स्थित कीमत 8.50 करोड़ पर है।

Mercedes Maybach S660 Guard

मर्सिडीज भारत की सबसे बड़ी लग्जरी कार कंपनी है। इसकी कार्य अमीर से लेकर आम आदमी तक को पसंद आती है। मुकेश अंबानी के गेराज में एक से एक महंगी मर्सिडीज एसयूवी और सेडांस मौजूद है। इन्हीं में से एक मेबैक एस 660 गार्ड भी उनके गैरेज की शान बढ़ाती हैं। सिक्योरिटी के लिहाज से यह एक बेहतरीन कार है और भारत में इसकी कीमत ₹10 करोड़ रुपए है।

Rolls Royce Cullinan

मुकेश अंबानी को रोल्स रॉयस का बहुत ही शौक है। उनके गेराज में इस कंपनी की सभी गाड़ियां मौजूद है। हाल ही में लांच हुई रोल्स रॉयस की एसयूवी कलिंगन को भी मुकेश अंबानी ने अपने कार कलेक्शन का हिस्सा बनाया है। वैसे इसकी कीमत भारत में 5 करोड़ रुपए से शुरू होती है। लेकिन इनके पास मौजूद Rolls Royce Cullinan की कीमत ₹13 करोड़ है। इसमें वीआईपी नंबर मिलता है।

Rolls Royce Phantom

मुकेश अंबानी के पास दुनिया की एक से बढ़कर एक लग्जरियस कार मौजूद है। उनके पास रोल्स रॉयस की महंगी लग्जरियस सेडन फैंटम ड्रॉप कूपे है। इसकी कीमत ₹13 करोड़ के आसपास की है। इसका लुक इसे बेहद ही खास बनाता है। भारत पर मौजूद यारा उस वंश की सबसे महंगी कार है।

Lamborghini Urus

मुकेश अंबानी भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने लंबोर्गिनी उरुस को खरीदा था। उस समय कंपनी ने भारत में अपनी एसयूवी लांच भी नहीं की थी, तभी मुकेश अंबानी द्वारा इसे विदेश से इंपोर्ट करवा लिया गया। यह एक ब्लू कलर की दमदार एसयूवी है जिससे लोग देखते ही रह जाते हैं। भारत में लंबोर्गिनी उसकी कीमत 3 करोड़ रुपए है।

Bentley Bentaiga

मुकेश अंबानी के पास बेंटले की मजबूत एसयूवी में से एक बेंताइगा के तीन मॉडल्स मौजूद है। यह दिखने में देश की सबसे खूबसूरत एसयूवी है। बेंटले के तरफ से आने वाली यह प्रीमियम एसयूवी कई सेलिब्रिटी और बिजनेसमैन के घरों की शोभा बढ़ाती है। भारत में इसकी कीमत 4 करोड़ रुपए है।

Share this Article
Follow:
राजनीतिक विज्ञान से स्नातक कर कंटेंट राइटिंग किया है। महीनों तक फ्रीलांस करने के बाद अब टाइमस्बुल वेबसाइट पर ऑटो बीट की खबरें लिखता हूं। हमारा मकसद है की लोग इंटरनेट पर सच्ची खबरें पढ़ें।