Matter Aera: गुजरात के अहमदाबाद स्थित इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाले स्टार्टअप मैटर एनर्जी (Matter Energy) ने अपनी एक नई इलेक्ट्रिक बाइक को पेश कर दिया है। कंपनी ने इसका नाम Matter Aera रखा गया है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक बाइक देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसे मार्केट में चार वेरिएंट्स क्रमशः Matter Aera 4000, Matter Aera 5000, Matter Aera 5000+ और Matter Aera 6000+ के साथ बाजार में पेश किया गया है।
यह भी पढ़ें:-पॉवरफुल स्कूटर TVS NTorq को 3 हजार से भी कम में बनाए अपना, जानें ऑफर
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आप कंपनी की इस बाइक के Matter Aera 5000 और Matter Aera 5000+ वेरिएंट की प्री बुकिंग भी करा सकते हैं। इसकी बुकिंग करने के लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अगर आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को मार्च तक बुक करते हैं तो आपको इसकी डिलीवरी अप्रैल या मई महीने में मिल जाएगी। कंपनी अपनी इस बाइक पर 3 साल की रोडसाइड असिस्टेंस, 3 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी और एमसी/लेबर कवरेज भी ऑफर कर रही है।
यह भी पढ़ें:-Holi पर आई बंपर ऑफर, 5 हजार में खरीदें Ducatti लुक वाली ये बाइक
Matter Aera के बैटरी पैक की डिटेल्स
कंपनी की इस बाइक में आपको लिक्विड कूल्ड तकनीक पर आधारित 5 kWh और 6 kWh क्षमता वाला बैटरी पैक मिल जाता है। कंपनी की माने तो नॉर्मल चार्जर का उपयोग करके इसके बैटरी पैक को 5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं फास्ट चार्जर से इसका बैटरी पैक महज 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है।
Matter Aera 5000 और Matter Aera 5000+ बाइक में आपको 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इन दोनों मॉडल्स की रेंज 125 किलोमीटर की है। जबकि Matter Aera 6000+ में आपको 150 किलोमीटर तक का रेंज मिल जाता है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की क्षमता 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड महज 6 सेकंड में हासिल करने की है।
सेफ्टी के लिए इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ ही फ्रंट और रियर दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिल जाता है। देश के मार्केट में इस इलेक्ट्रिक बाइक की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 1,43,999 रुपये रखी गई है। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 1,53,999 रुपये है।