Maruti Suzuki Sale: मारुति सुज़ुकी आज के समय में काफी एडवांस हो गई है। कंपनी अपने पुराने पहचान को छोड़ नए सिरे से शुरुआत करना चाहती है। इसी को देखते हुए उसने अपनी नई ग्रैंड विटारा को एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया है। अब मारुति भी प्रीमियम कारों और अपने अभी के मॉडल के नए फेसलिफ्ट पर काम कर रही है।
इनको लॉन्च करने से पहले कंपनी पुराने स्टॉक को खाली करना चाहती है। इसीलिए इस पर भारी डिस्काउंट देकर इन्हें बेच रही है। अब कंपनी अपने 2022 मॉडल्स की सभी कारों पर डिस्काउंट देकर इन्हें बेच रही है। नए ऑफर में आपको Maruti Suzuki Alto सिर्फ 3.4 लाख में ही मिल जाएगी।
Maruti SPresso का डिस्काउंट
मारुति की माइक्रो एक्सयूवी कहे जाने वाली एस्प्रेसो पर ₹61000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। कार सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध है। यह कार आपको सीएनजी मॉडल में 33 किलोमीटर तक का माइलेज देती है। इस शानदार कार की कीमत 4.25 लाख है लेकिन डिस्काउंट के साथ यह आपको सिर्फ 3.7 लाख रुपए में मिल जाएगी।
Maruti Celerio का डिस्काउंट
देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार मारुति सेलेरियो पर 56000 का डिस्काउंट मिल रहा है। यह कार सीएनजी ऑप्शन में उपलब्ध है जो 1 किलो सीएनजी में 35 किलोमीटर तक चलती है। इसकी कीमत 5.23 लाख है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह आपको सिर्फ 4.8 लाख रुपए मिल जाएगी।
Maruti Alto K10
Maruti की सबसे सफल कार Alto पर 62,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है। लेकिन डिस्काउंट के बाद यह आपको महज 3.3 लाख में मिल जाएगी।
गाड़ी खरीदने के बाद सबसे बड़ा खर्चा उसके रजिस्ट्रेशन पर होता है। रजिस्ट्रेशन के लिए लोग लाखों रुपए तक देते हैं। अगर आप सबसे सस्ता रजिस्ट्रेशन चाहते हैं तो आपको हिमाचल प्रदेश के सोलन से गाड़ी खरीदना चाहिए। यहां पर देश के अन्य शहरों के मुकाबले रजिस्ट्रेशन आधे से भी कम खर्च में हो जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां पर टैक्स कम लिया जाता है।