Maruti 7 Seater SUV: देश में मौजूद सभी कार निर्माता ने 7 सीटर एसयूवी पर काफी ज्यादा ध्यान दे दिया है। टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस (Toyota Innova Hycross) की सफलता को देखते हुए सभी कंपनियां अब इस सेगमेंट की कार बनाने में जुट गई है।
मारुति ने भी हाल ही में अपनी इनविक्टो को लांच किया है। इसे ज्यादातर लोग पसंद नहीं कर ले रहे हैं। लेकिन कंपनी बहुत ही जल्द एक नई 7 सीटर एसयूवी को लाने वाली है।
यह नई एसयूवी ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होने वाली है। अगर यह लॉन्च होती है तो यह सीधे Toyota Innova Hycross, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी कारों से भिड़ने वाली है।
Maruti Grand Vitara होगी नई 7 सीटर SUV!
कंपनी से जब इस पर बात किया गया तो उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन सेगमेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए मारुति इसमें जरूर हाथ धोना चाहेगी। टोयोटा के साथ पार्टनरशिप में मारुति को ऐसी कर बनाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होने वाली है।
इस साल 2024 के अंत या फिर 2025 के शुरुआत में लाया जा सकता है। इसमें एक फैमिली बड़े ही आराम से सफर कर सकेगी। बात करें इसके फीचर्स की तो यह इनोवा हाई क्रॉस वाले फीचर्स के साथ आएगी।
लेकिन इसमें आपको काफी अच्छा माइलेज भी मिलेगा। मारुति अपनी एसयूवी काफी ज्यादा काम कर रही है। इसमें आपको वह सभी फीचर्स मिल जाएंगे जो मारुति की कारों में अभी तक नहीं दी गई है।
ऐसी है Maruti Invicto
इससे पहले मारुति ने इनविक्ट (Maruti Invicto) को लांच किया था। इस 7 सीटर कर की कीमत 25 से 29 लाख रुपए के बीच है। इसके तीन वेरिएंट्स फिलहाल बेचे जा रहे हैं जिनमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है।
यह इंजन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। इसके कारण इसमें आपको काफी अच्छा माइलेज देखने को मिल जाएगा। हालांकि जब इसके फीचर्स को देखें तो यह टोयोटा इनोवा हाई क्रॉस से काफी पीछे है।
हाय क्रॉस वाली कीमत में आने के बावजूद इसमें आपको बहुत कुछ नहीं मिलता है। इसी को पहचानते हुए मारुति अब एक नई 7 सीटर एसयूवी बना रही है। इनविक्टो को भारतीय बाजार में काफी कम खरीदा गया है। यह मारुति की अब तक की पहले कार है जिसे इतनी कम सेल मिली है।