Maruti Alto CNG: ग्लोबल वार्मिंग के कारण सभी ऑटोमेकर कंपनियां पेट्रोल और डीजल वाली कारों को बनाना बंद कर रहे है। वहीं इंधन की बढ़ती कीमत ने भी लोगों का भरोसा काफी हद तक कम कर दिया है। अब सभी लोग भविष्य का इंधन कहे जाने वाली इलेक्ट्रिक और सीएनजी गाड़ियों पर विश्वास जाता रहे है।
लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों का चार्जिंग स्टेशन न होने के कारण सीएनजी गाडियां आज भी ज्यादा बिकती है और मारुति सुजुकी देश की सबसे बड़ी सीएनजी कार निर्माता कंपनी है। अब टाटा ने भी इस सेगमेंट में एंट्री ले ली है। मारुति लगभग अपने सभी मॉडल का सीएनजी वेरिएंट बेचती है।
यह भी पढ़ें:-
इसी कंपनी की सबसे किफायती मॉडल अल्टो 800 देश की बेहतरीन और पसंदीदा करो में गिनी जाती है। हाली के महीनों में इसका पेट्रोल मॉडल टॉप फाइव बेस्ट सेलिंग कार के लिस्ट में था। अल्टो एक बेहद ही किफायती कार है जिसे माइलेज के लिए लोग खरीदते है।
अगर आप भी नई कार खरीदना चाहते है तो यह आपको सिर्फ 1 लाख में मिल जाएगी। बाजार में बिक रही मारुति अल्टो 800 सीएनजी 1 किलो सीएनजी में 30 Km का माइलेज देती है। अगर आप इस गाड़ी का सीएनजी मॉडल खरीदते हैं तो कीमत 5 से 6 लाख से आसपास होगी।
लेकिन आज हम आपको सिर्फ ₹100000 में अल्टो सीएनजी खरीदने का तरीका बताएंगे। इसे इस कीमत पर खरीदने के लिए आपको फाइनेंस सुविधा का सहारा लेना होगा। फाइनेंस सुविधा के जरिए आप ₹100000 का डाउन पेमेंट कर बाकी की राशि को EMI के रूप में भुगतान कर सकते हैं।
Alto CNG की पूरी फाइनेंस प्लान
मारुति अल्टो 800 सीएनजी में पेट्रोल इंजन भी मिलता है। यह वही 796 सीसी का इंजन है जो अल्टो के पेट्रोल इंजन में मिलता है। यह इंजन 47 बीएचपी का पॉवर जनरेट करने में सक्षम है। इस गाड़ी में आपको सिर्फ मैनुअल गियरबॉक्स का ही विकल्प मिलता हैं।
अगर आप एक बार में पेमेंट नहीं करना चाहते है तो आप फाइनेंस प्लान के जरिए इसे खरीद सकते हैं। लोन मिली राशि पर आपको 9 फ़ीसदी तक का ब्याज भरना पर सकता है। इस गाड़ी पर बैंक आपको ₹4,55,553 का लोन दे सकती है।
बाकी बची हुई राशि आपको डाउन पेमेंट के रूप में देना होगा। लोन में मिले साढ़े चार लाख को आप 5 साल तक ₹9,457 प्रतिमाह भरकर चुका सकते है। पूरी राशि पर आपको ₹112000 तक का ब्याज देना होगा।
नोट: यहां लोन के बारे में दी गई राशि की जानकारी हर किसी को अलग अलग मिल सकती है। इसकी पूरी जानकारी के लिए अपने नजदीकी डीलरशिप या अपने बैंक को जरूर जाएं