नई दिल्ली: Mahindra XUV400 Electric SUV: इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एक से बढ़कर कार मौजूद हैं। अब आज इसमें एक और इजाफा हुआ है। दरअसल महिंद्रा ने अपनी एक्सयूवी400 को लॉन्च कर दी है। देखा जाए तो इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में मौजूदा समय में सबसे ज्यादा टाटा नेक्सन ईवी एसयूवी बिक रही है। हालांकि अब इसे टक्कर देने के लिए एक्सयूवी400 एंट्री की है।
इसे भी पढ़ें- IND vs NZ 2nd ODI: रायपुर के मैदान पर इतिहास रचेगी टीम इंडिया,बस करना होगा ये काम
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आपको बता दें कि कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी400 को 15.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ उतारा है। यह कीमत 18.99 लाख रुपये तक जाती है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह इंट्रोडक्टरी कीमतें हैं, जो पहली 5,000 यूनिट्स के लिए हैं। अगर आपको इस नई XUV400 इलेक्ट्रिक को बुक करना है तो आपको 26 जनवरी तक इंतजार करना होगा। यानी इसकी बुकिंग 26 जनवरी को शुरू कर दी जाएगी। वहीं इसकी डिलीवरी मार्च 2023 से शुरू होगी।
जानिए नई Mahindra XUV400 की कीमतें
कंपनी ने नई एक्सयूवी400 को 2 वेरिएंट्स- ईसी (EC) और ईएल (EL) में उतारा है। ईसी वेरिएंट की बात करें इसके दो चार्जर- 3.3kW और 7.2kW का ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 3.3kW चार्जर वाला EC वेरिएंट 15.99 लाख रुपये की कीमत के साथ उतारा गया है। वहीं 7.2kW चार्जर वाला EC वेरिएंट 16.49 लाख रुपये की कीमत के साथ उतारा गया है। अब ईएल ( EL) वेरिएंट की बात करें तो टॉप-स्पेक ईएल वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
जानिए Tata Nexon EV के मुकाबले कीमतें
नई XUV400 को एक तरह से Tata Nexon EV टक्कर देने वाली है। यानी कंपनी ने इसे Tata Nexon EV के मुकाबले में पोजिशन किया है। Tata Nexon EV दो बैटरी पैक ऑप्शन- 30.2kWh और 40.5kWh के साथ उपलब्ध कराई गई थी। ये दोनों 312km और 437km रेंज देती हैं। इनमें 30.2kWh बैटरी वाली नेक्सन ईवी प्राइम की कीमत की बात करें तो यह 14.99 लाख रुपये से 17.50 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है। वहीं 40.5kWh बैटरी वाली नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत की बात करें तो यह 18.34 लाख रुपये से 19.84 लाख रुपये के बीच उपलब्ध है।
देखिए Mahindra XUV400 के बैटरी पैक
जैसे कि बताया कि कंपनी ने नई Mahindra XUV400 दो वेरिएंट्स- ईसी (EC) और ईएल (EL) में पेश किया है। इसमें ईसी (EC) वेरिएंट में 34.5kWh बैटरी पैक दिया है। वहीं ईएल (EL) वेरिएंट में 39.4kWh बैटरी पैक दिया है। इसकी बैटरी फ्रंट एक्सल-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है, जिससे 150bhp और 310Nm पावर आउटपुट मिलता है। यह 150 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है। बता दें कि यह सिर्फ 8.3 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
इसे भी पढ़ें- Royal Enfield के बाद अब विश्व की 120 साल पुरानी कंपनी बनाएगी Electric Bike
Mahindra XUV400 की बात करें तो यह जबरदस्त इलेक्ट्रिक कार होगी। जैसी कि बताया कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स के साथ पेश किया है। इसी के साथ इसे दो बैटरी पैक दिया है। हालांकि रेंज के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। वैसे काफी समय से लोगों को इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का इंतजार था। वैसे इलेक्ट्रिक सेगमेंट की बात करें तो अब एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं। आपको अलग-अलग फीचर्स, रेंज और कीमत वाली कार इलेक्ट्रिक कार मिल जाएंगी। वहीं देखा जाए तो आपको कई किफायती कार मिल जाएंगी।