Mahindra Thar: जैसे टू व्हीलर सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड युवाओं की पहली पसंद है। वैसे ही एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आती है। हालांकि इस खरीदना और मेंटेन करना बहुत ही कठिन है। वैसे महिंद्रा थार की कीमत 10 लख रुपए से ही शुरू होती है।
लेकिन अब खबर आई है कि इसकी कीमत में 43500 की बढ़ोतरी हुई है। वहीं अन्य चार्ज मिलाकर यह कीमत ₹50000 से ज्यादा से बढ़ाने वाली है। इस एसयूवी के दो वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शंस उपलब्ध है और अब महिंद्रा ने इसकी कीमत दोबारा से बढ़ा दी है। कंपनी ने फिर से बढ़ती लागत को कारण बताते हुए इसकी कीमत में इजाफा किया है। आज हम आपको महिंद्रा थार की इसी बड़ी कीमत और फीचर्स के बारे में जानकारी देंगे।
Mahindra Thar की चौकाने वाली माइलेज
महिंद्रा थार में 2184 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 130 बीएचपी का पावर और 300 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा इसके द्वारा आपको सिर्फ 9 से 10 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज ही मिलेगा। देखा जाए तो भारतीयों के लिए या माइलेज बहुत ही कम है। लेकिन शौक के कारण लोग उसे खरीदना काफी पसंद करते हैं।
इसकी टंकी को फुल करवा आप ज्यादा से ज्यादा 500 किलोमीटर तक की दूरी ही तय कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको अच्छे फीचर्स ऑफर किए जाते हैं। इस कार के अंदर स्पेस तो कम है लेकिन फीचर्स के मामले में यह किसी से भी काम नहीं है।
इसमें क्लाइमेट कंट्रोल, एबीएस, सॉफ्ट स्ट्रायरिंग, कंफर्टेबल 4 सीट्स, इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूटूथ, नेवीगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, वेंटिलेटेड सीट्स के अलावा कई अन्य फीचर्स दिए गए हैं। इसमें सेफ्टी को लेकर भी काफी ध्यान रखा गया है इस कर में डिस्क ब्रेक के साथ ABS का सपोर्ट भी मिलता है।
Mahindra Thar की बढ़ी कीमत
महिंद्रा थार की कीमत 10 लाख एक्स शोरूम से शुरू होती है और 17 लाख रुपए तक जाती है। नई कीमत के लागू होने के बाद इसके बेस्ट मॉडल की ऑन रोड कीमत 13 लाख रुपए से ज्यादा हो सकती है। इस बड़ी कीमत के कारण कई लोग इसे खरीद नहीं पाएंगे।