Mahindra Scorpio N Crash Test: महिंद्रा अपनी नई एसयूवी स्कॉर्पियो एन को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कंपनी ने इसे Big Daddy of SUV बनाया है। इसे बिग डैडी इसके साइज को लेकर दिया गया है। महिंद्रा की अन्य गाड़ियों की सेफ्टी काफी जबरदस्त है। ग्राहकों ने भी उसे काफी जबरदस्त रिस्पांस दिया है।
दरअसल हाल ही में इस कार का टेस्ट हुआ जिसमें यह सच में बिग डैडी साबित हुई है। इस बार महिंद्रा स्कार्पियो ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल किया है। Global NCAP रेटिंग के एडल्ट ऑक्युपेंसी प्रोटेक्शन में इस दमदार एसयूवी ने 34 में से कुल 29.25 अंक हासिल किए है।
वहीं चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में इसने 49 में से 28 अंक हासिल कर 3 स्टार रेटिंग प्राप्त की है। यह फाइव स्टार रेटिंग पाने वाली कंपनी की तीसरी एसयूवी है। इससे पहले Mahindra XUV 700 और Mahindra XUV 300 ने 5 स्टार रेटिंग हासिल की थी। महिंद्रा ने अपनी इस बिग डैडी एसयूवी को 2022 में लॉन्च किया था।
साल 2020 में महिंद्रा की पहली गाड़ी एक्सयूवी 300 ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल की थी। इसके 1 साल बाद ही 2021 में XUV 700 ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल की थी। वहीं महिंद्रा की थार और सेवन सीटर मराजो 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। इन सभी कारों के साथ महिंद्रा भारत की सबसे सुरक्षित कार बनाने वाली कंपनी में सबसे आगे है।
महिंद्रा स्कार्पियो इनकी कीमत ₹12,00,000 से शुरू होती है और इसके टॉप वैरियंट की कीमत ₹24,00,000 एक्स शोरूम है। एसयूवी में 2 लीटर का mStallion टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ ही इसमें 2.2 लीटर का mHawk डीजल इंजन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का विकल्प दिया गया है।
महिंद्रा कंपनी एसयूवी से काफी आस है और लोगों को इसके फीचर भी काफी पसंद आ रहे हैं। पहले दिन की बुकिंग में ही इसलिए रिकॉर्ड तोड़ दिया था। आज भी कंपनी के पास इसके बहुत सी बुकिंग पेंडिंग है। महिंद्रा जोर शोर से इस कार का प्रोडक्शन कर रही है। लेकिन इसकी डिमांड इतनी ज्यादा है की इसे ग्राहक तक पहुंचाने में काफी देरी हो रही है।