Mahindra ने Tata को दिखाई आंख, आगे निकली Scorpio और XUV 700

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mid Size SUV Jan 2024 Sales: देश के वाहन बाजार में एसयूवी की डिमांड दिनों-दिन बढ़ रही है। महीना-दर-महीना (MoM) आधार पर जनवरी 2024 में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लगभग 27 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई है। ज्यादातर कंपनियों ने अपनी एसयूवी की सेल में पिछले महीने पॉजिटिव MoM बिक्री ग्रोथ हासिल की है। अगर बात पिछले महीनें की टॉप सेलिंग मिड-साइज एसयूवी की करें तो जनवरी 2024 में महिंद्रा स्कॉर्पियो एन (Mahindra Scorpio N) और स्कॉर्पियो क्लासिक (Mahindra Scorpio Classic) संयुक्त रूप से टॉप पर रही।

Mahindra Scorpio सेल रिपोर्ट

जनवरी 2024 में हुए सेल के हिसाब से मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में स्कॉर्पियो पहले नंबर पर रही। वहीं दूसरे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी700 का नाम शामिल रहा है। अगर आपकी इक्षा भी पिछले महीनें की टॉप सेलिंग मिड-साइज एसयूवी के बारे में जानने की है। तो आप इस रिपोर्ट में पिछले महीने की टॉप-5 एसयूवी के बिक्री आकड़े और MoM ग्रोथ के बारे में जान सकते हैं।

जनवरी 2024 की टॉप 5 बेस्ट सेलिंग मिड-साइज एसयूवी

Mahindra Scorpio

कंपनी ने जनवरी 2024 में महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) की कुल 14,293 यूनिट्स को सेल किया है। दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 11,355 यूनिट्स बिकी थी। इस हिसाब से देखे तो महीना-दर-महीना (MoM) के हिसाब से इसकी सेल में 25.87 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।

Mahindra XUV700

Mahindra XUV700 की जनवरी 2024 में कुल 7,206 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 5,881 यूनिट्स बिकी थी। इस हिसाब से देखे तो महीना-दर-महीना (MoM) के हिसाब से इसकी सेल में 22.53 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।

Tata Safari

कंपनी ने जनवरी 2024 में Tata Safari की कुल 2,893 यूनिट्स को सेल किया है। दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 2,103 यूनिट्स बिकी थी। इस हिसाब से देखे तो महीना-दर-महीना (MoM) के हिसाब से इसकी सेल में 37.56 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।

Tata Harrier

Tata Harrier की जनवरी 2024 में कुल 2,626 यूनिट्स की सेल हुई है। कंपनी ने दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 1,404 यूनिट्स बिकी थी। इस हिसाब से देखे तो महीना-दर-महीना (MoM) के हिसाब से इसकी सेल में 87,03 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।

Hyundai Alcazar

कंपनी ने जनवरी 2024 में Hyundai Alcazar की कुल 1,827 यूनिट्स को सेल किया है। दिसंबर 2023 में इस एसयूवी की 954 यूनिट्स बिकी थी। इस हिसाब से देखे तो महीना-दर-महीना (MoM) के हिसाब से इसकी सेल में 91.5 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App