New Mahindra Bolero: भारतीय कार बाजार के एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को लोग काफी पसंद करते हैं। इसका नाम कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार में शामिल है। इसमें आपको दमदार इंजन कंपनी उपलब्ध कराती है जो ज्यादा पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें कई बेहतरीन फीचर्स भी लगाए गए हैं।
इसकी लोकप्रियता को देखकर कंपनी की तैयारी इसके फेसलिफ्ट वर्जन को पेश करने की है। इसकी टेस्टिंग भी शुरू हो गई है और कई बार इसे स्पॉट भी किया गया है। यह कंपनी के नए लोगो के साथ आएगी। आपको बता दें कि कंपनी ने अपने नए लोगो को पहली बार XUV 700 कार में लगाया था। फिर इसे स्कॉर्पियो एन और स्कार्पियो क्लासिक में दिया गया। इस लोगो को ‘ट्वीन पीक’ कहा जाता है।
बोलेरो पहली बार सन 2000 में हुई थी बाजार में पेश
महिंद्रा ने पहली बार सन 2000 में अपनी पॉपुलर एसयूवी बोलेरो को देश के बाजार में पेश किया था। उस समय इसकी कीमत 4.98 लाख रूपए तय की गई थी। लॉन्चिंग के बाद से ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में बहुत पॉपुलर हुई थी और बिक्री के मामले में ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग कार रही।
कई रिपोर्ट्स की माने तो लगभग एक दशक तक इसका नाम कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में रहा। कंपनी ने हाल ही में अपनी कार बोलेरो नियो में कुछ बदलाव किए थे। कंपनी इसमें रेगुलर डैशबोर्ड पैनल और ड्यूल एयरबैग उपलब्ध करा सकती है। वहीं इसके इंटिरियर में भी कुछ परिवर्तन किया जा सकता है।
जबतदस्त फीचर्स के साथ आती है बोलेरो
इस नई SUV में स्कार्पियो क्लासिक की तरह ही कंपनी एक टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देगी। इसके अलावा इस कार के लुक में भी कंपनी कुछ बदलाव करेगी। इसमें कंपनी कई सेफ्टी फीचर्स भी दे सकती है।
जिसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर सुरक्षा, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। बोलेरो निओ (Bolero Neo) को कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में उतारा था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे अपडेट करके Bolero Neo Plus नाम से फिर बाजार में लॉन्च करना चाहती है।