Mahindra Bolero ने दिया धोखा! सेफ्टी में डब्बा निकली एसयूवी, पढ़ें पूरी खबर

Avatar photo

By

Saurav Kumar

Mahindra Bolero Neo: देश के एसयूवी बाजार में महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) काफी लोकप्रिय है। इसे देश के शहर से लेकर गांवो तक में लोग काफी पसंद करते हैं। कंपनी ने इसके अर्बन वर्जन को भी बाजार में उतारा है। जिसे महिंद्रा बोलेरो नियो (Mahindra Bolero Neo) नाम दिया गया है। इसका निर्माण खासकर शहर के ग्राहकों को टारगेट करने के लिए किया गया है।

Mahindra Bolero Neo क्रैश टेस्ट

अभी हाल ही में कारों की क्रैश टेस्ट करने वाली संस्था ग्लोबल एनसीएपी ने बोलोरो नियो (Mahindra Bolero Neo) की क्रैश टेस्ट की है। जिसमें इसने काफी खराब प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि ग्लोबल एनसीएपी की तरफ से किए गए क्रैश टेस्ट में बोलोरो नियो को केवल 1 स्टार मिले हैं। जहाँ भारत में रोड सेफ्टी को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। वहीं इस एसयूवी को 1 स्टार मिलना काफी परेशान करता है।

महिंद्रा बोलोरो नियो (Mahindra Bolero Neo) को ग्लोबल एनसीएपी ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन, दोनों में सिर्फ 1 स्टार दिए हैं। इसे लेकर जारी रिपोर्ट में पता चलता है कि इस एसयूवी का स्ट्रक्चर और पैर रखने की जगह अनस्टेबल है। वहीं इसमें ड्राइवर के पैरों को कम सुरक्षा प्रदान की गई है। इसमें सीने को भी काफी कमजोर प्रोटेक्शन मिली है। ग्लोबल एनसीएपी ने एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए कुल 34 अंकों में से बोलेरो नियो को 20.26 अंक दिए हैं।

Mahindra Bolero Neo के स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी ने महिंद्रा बोलोरो नियो (Mahindra Bolero Neo) को चार ट्रिम लेवल- N4, N8, N10R, और N10 (O) में पेश किया है। जिनकी एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 9.90 लाख रुपये, 10.50 लाख रुपये, 11.47 लाख रुपये और 12.15 लाख रुपये रखी गई है। इसमें आपको 1.5L का डीजल इंजन मिलता है। जिसकी क्षमता 100PS पावर और 260Nm टॉर्क प्रोड्यूस करने की है। इसमें बेहतर स्पीड मैनेजमेंट के लिए कंपनी ने 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो timesbull@gmail.com पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App