Mahindra Bolero: भारत में जब भी बात एसयूवी की होगी तो वहां महिंद्रा बोलेरो का नाम काफी आदर के साथ लिया जाएगा। यह एक ऐसी कार थी जिसने ग्रामीण भारत को सशक्त बना दिया है। इसकी पिकअप ट्रक और सवारी गाड़ियों ने लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में काफी ज्यादा मदद की है।
लेकिन बढ़ते समय के साथ अब इसकी कीमत बढ़ चुकी है। जब यह 2000 में लांच हुई थी तब इसकी कीमत 4 लाख के करीब थी। लेकिन अब यह कीमत बढ़कर 9 लाख रुपए हो गई है। ऐसे में अगर आप 4 लाख में ही महिंद्र बोलोरो खरीदना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें।
सेकंड हैंड बाजार से महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को खरीदना काफी ज्यादा आसान है। यहां आपको अच्छी कंडीशन वाली एसयूवी काफी कम कीमत में मिल जाएगी, जिन लोगों को सवारी या फिर काम के लिए महिंद्र बोलोरो खरीदना हो वह सेकंड हैंड मार्केट से इसे खरीद सकते हैं। ऑफलाइन मार्केट या फिर ऑनलाइन वेबसाइट पर आपको महिंद्रा बोलेरो बहुत ही सस्ते में मिल जाएगी।
Carwale वेबसाइट पर 2012 मॉडल महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) को 3.25 लाख रुपए में बेचा जा रहा है। यह एसयूवी अभी तक 50000 किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है। अगर आपको पैसे कमाने के लिए बोलोरो खरीदना है तो यह काफी अच्छा विकल्प हो सकती है। आप इसे कुछ सालों तक सड़क पर दौड़ा सकते हैं।
Cardekho पर भी आपको 2014 मॉडल महिंद्रा बोलेरो 4.5 लाख रुपए में मिल जाएगी। इसे अभी तक 32000 किलोमीटर चलाया गया है। आप इसे दिल्ली एनसीआर लोकेशन पर आराम से खरीद सकते हैं। महिंद्रा बोलेरो का यह डीजल मॉडल काफी अच्छा माइलेज और पावर देता है।
ओएलएक्स (Olx) पर भी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के कई मॉडल बिकने के लिए मौजूद है। आप मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, आगरा, भटिंडा लोकेशन पर इन्हें खरीद सकते हैं। इसकी कीमत यहां पर ₹400000 रखी गई है और यह 2014 मॉडल एसयूवी है। इसे 50000 किलोमीटर से ज्यादा चलाया जा चुका है। आप इसे आज ही अपने घर ला सकते हैं।