महिंद्रा की 7 सीटर Bolero हुई महंगी.. अब देने होंगे इतने ज्यादा रुपए, ये हैं नई कीमतें !

Avatar photo

By

Krishna Tiwari

Mahindra Bolero: महिंद्रा की तरफ से आने वाली 7 सीटर SUV Bolero की भारतीय बाजार में काफी ज्यादा डिमांड है। इस गाड़ी को काफी समय से लोगों के द्वारा पसंद किया जा रहा है और इसके बहुत से फंस है। इस गाड़ी से आपको 16 Kmpl का काफी शानदार माइलेज तो मिलता ही है। साथ ही इसमें आने वाला 1493 cc का इंजन काफी तगड़ी परफॉर्मेंस देता है। ऐसे में यदि आप भी एक महिंद्रा बोलेरो की गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे थे तो आपके लिए खबर है कि अभी इस गाड़ी की कीमत बढ़ चुकी है और महिंद्रा बोलेरो पहले से और ज्यादा महंगी हो चुकी है। जी हां ! यह बिल्कुल सत्य है। इसकी कीमतों में 10,106 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आईए जानते हैं इस गाड़ी में आने वाले सभी फीचर्स तथा बढ़ोतरी के पश्चात इसकी कीमत।

 

Mahindra Bolero गाड़ी की कीमत में बढ़ोत्तरी, जानें नई कीमतें !

यदि आप भी Mahindra Bolero गाड़ी लेने का विचार बना रहे थे तो आपको जान लेना चाहिए कि इसकी कीमतों में अब बढ़ोतरी हो चुकी है। महिंद्रा इंडिया ने हाल ही में बोलेरो की कीमतों में 10,106 रुपए की बढ़ोतरी की है।

इस प्राइस अपडेट के पश्चात अब बोलेरो की नई एक्स शोरूम कीमत 9.90 लाख रुपए से शुरू होकर 10.91 लाख रुपए तक जाती है। बात करें यदि मार्च 2024 की नई कीमतों की तुलना में बढ़ोतरी प्रतिशत की तो इसमें 0.93% से 1.03% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अभी महिंद्रा बोलेरो की एक्स शोरूम कीमत भारतीय बाजार में 9.90 लरुपए से शुरू होकर 10.91 लख रुपए तक जाती है।

Mahindra Bolero गाड़ी में आने वाले सभी फीचर्स

अगर हम Mahindra Bolero गाड़ी में आने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको सबसे पहले 1493 cc का 3 सिलेंडर वाला काफी धांसू डीजल इंजन देखने के लिए मिल जाता है जो 200 NM का अधिकतम टॉर्क तथा 74.96 bhp की अधिकतम पावर पैदा करता है। यह एक 7 सीटर वाली SUV गाड़ी है जो मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

बात करें यदि इस गाड़ी से मिलने वाले माइलेज की तो इससे आपको आसानी से 16 Kmpl का ARAI क्लेम्ड माइलेज तथा 14 Kmpl का सिटी माइलेज देखने के लिए मिल जाता है। इसी के साथ आप इस SUV में अधिकतम एक बार भी 60 लीटर तक फ्यूल इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी के अनुसार भरवा सकते हैं। इसी के साथ एक SUV गाड़ी होने के नाते इसमें आपको 180 MM का काफी बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस भी देखने के लिए मिल जाता है।

Krishna Tiwari के बारे में
Avatar photo
Krishna Tiwari कृष्णा तिवारी पिछले 5 वर्षों से ऑटोमोबाइल तथा गैजेट इंडस्ट्री में कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। एक अनुभवी लेखक होने के नाते इस इंडस्ट्री की हर खबर पर चौकन्नी नज़र रखते हैं। खाली समय में इन्हें फुटबाल खेलना और ट्रैवलिंग करना प्रिय है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App