Mahindra Bolero: महिंद्रा के वाहन पोर्टफोलियो में आपको एक से बढ़कर एक एसयूवी गाड़ियां देखने को मिल जाएगी। कंपनी की कारों की लिस्ट में महिंद्रा एक्सयूवी 300 (Mahindra XUV 300) से लेकर महिंद्रा थार (Mahindra Thar) और स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) जैसी गाड़ियां शामिल हैं।
लेकिन आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के बारे में बताएंगे जिसे देश की शहरों के साथ ही गाँवों में काफी पसंद किया जाता है। इसमें कंपनी ने बहुत ही लिमिटेड फीचर्स और सिर्फ एक इंजन ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। लेकिन फिर भी एक समय यह कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी थी। इस रिपोर्ट में हम आपको इस एसयूवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) के इंजन की डिटेल्स
महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) में कंपनी 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन उपलब्ध कराती है। इसके साथ आपको 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिल जाता है। इस इंजन की क्षमता 3600rpm पर 76PS की अधिकतम पावर और 1600 और 2200rpm पर 210Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करने की है।
इस एसयूवी के डायमेंशन
महिंद्रा बोलेरो की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1745mm और ऊंचाई 1880mm है। इस एसयूवी का साइज बहुत बड़ा है और इसमें आपको बढ़िया रोड प्रजेंस मिल जाता है। कंपनी बोलेरो में 2680mm का व्हीलबेस और 183mm का ग्राउंड क्लियरेंस ऑफर करती है। इसके लंबे व्हीलबेस के कारण आपको पीछे की सीट में बेहतर लेगरूम मिल जाता है। इसका बूट स्पेस 384 लीटर का है।
इस एसयूवी के फीचर्स और कीमत की जानकारी
कंपनी ने इसके टॉप वेरिएंट में कई बेहतरीन फीचर्स लगाए हैं। जिनमें रियर डीफॉगर, हलोजन फॉग लैंप (फ्रंट), रियर वाइपर और वॉशर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ABS, रियर पार्किंग सेंसर, इंजन इम्मोबिलाइज़र, ड्राइवर एयरबैग जैसे कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। B2-सेगमेंट एसयूवी महिंद्रा बोलेरो में कंपनी 7 लोगों के बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराती है।
2022 महिंद्रा बोलेरो को कंपनी ने 9.53 लाख रुपये की शुरूआती एक्सशोरूम कीमत के साथ बाजार में पेश किया है। यह इसके B4 वेरिएंट की कीमत है जोकि एक बेस वेरिएंट है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट B6 OPT की एक्सशोरूम कीमत कंपनी ने 10.48 लाख रुपये रखी है।