Mahindra SUV: देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घोषणा की थी कि इस साल के अंत तक अपनी मासिक उत्पादन क्षमता लगभग 49,000 यूनिट तक बढ़ा देगी। कंपनी ने इसपर काम भी शुरू कर दिया है।
आपको बता दें कि कंपनी की कुछ प्रमुख एसयूवी पर काफी लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है। ऐसे में उत्पादन बढ़ने से स्कॉर्पियो-एन, स्कॉर्पियो क्लासिक, एक्सयूवी700 और थार जैसी एसयूवी के वेटिंग पीरियड में कमी आने की उम्मीद है।
अभी फिलहाल कंपनी की मासिक उत्पादन क्षमता 39,000 यूनिट है। अगर आपकी योजना भी इस समय कंपनी की कोई नई एसयूवी खरीदने की है। तो इस रिपोर्ट में आज हम आपको स्कॉर्पियो, एक्सयूवी700 और थार के वेटिंग पीरियड के बारे में बताएंगे।
Mahindra Scorpio N और Scorpio Classic का वेटिंग पीरियड
अभी फिलहाल स्कॉर्पियो-एन के Z8L पेट्रोल और डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर सबसे कम वेटिंग पीरियड मिल रहा है। कंपनी इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 2-3 महीने और डीजल वेरिएंट पर 1-2 महीने का वेटिंग पीरियड दे रही है।
वहीं इसके Z4, Z6 और Z8 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर 2 से 3 महीने की वेटिंग पीरियड चल रहा है। लेकिन इसके इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) से लैस सभी पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर आपको 9 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिलेगा।
कंपनी इसके Z4 पेट्रोल और डीजल मैनुअल, Z6 डीजल मैनुअल, Z8 पेट्रोल मैनुअल और Z8L डीजल मैनुअल वेरिएंट पर 6 से 8 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है। वहीं Scorpio Classic S और S11 वेरिएंट पर वर्तमान में आपको 4 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल जाएगा।
Mahindra XUV700 पर वेटिंग पीरियड
कंपनी अपनी एसयूवी महिंद्रा XUV700 के AX5 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 3 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है। वहीं इसके AX7 वेरिएंट पर 5 महीने तक का वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है। अगर आप इसके AX7L पेट्रोल और डीजल वर्जन को खरीदना चाहते हैं।
तो अभी फिलहाल इसपर आपको 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिलेगा। इसके MX और AX3 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर कंपनी 2 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है।
Mahindra Thar पर वेटिंग पीरियड
महिंद्रा थार के 4X2 वेरिएंट्स पर अभी कंपनी 15 से 16 महीने तक का वेटिंग पीरियड दे रही है। वहीं इसके 4X4 पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 5 से 6 महीने तक का वेटिंग पीरियड मिल जाता है।