Mahindra Armado: महिंद्रा देश की शान है। इनकी गाड़ियां लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है क्योंकि इसमें फीचर्स के साथ मजबूती भी मिलती है। अब कंपनी ने भारतीय सेना के लिए एएलएसवी (Armed Light Specialist Vehicle) गाड़ी आर्माडो (Mahindra Armado) को बनाया है। इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने टि्वटर हैंडल पर इस खबर को साझा किया है। इस आर्म्ड गाड़ी को महिंद्रा ग्रुप के महिंद्रा डिफेंस सिस्टम विंग ने तैयार किया है।
महिंद्रा आर्माडो को देश की सेना के लिए बनाया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर इस गाड़ी के बारे में जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक जरूरत पड़ी तो इसे अपग्रेड कर ऑपरेशंस के लिए बड़े मैदान में भी उतारा जा सकता है। इस ALSV को B7 लेवल II बैलेस्टिक हमले से सुरक्षा मिलती है।
यह भी पढ़ें:-Triumph Street Triple R हुई लॉन्च, मिली चील के आंखों जैसी हैडलाइट, है एकदम जबरदस्त
इस गाड़ी के साइड में और पीछे की तरफ लड़ाई करने वाली जगह दी गई है जहां से 4 सैनिक युद्ध के सामान के बैठ सकते हैं। वही इसमें 400 किलोग्राम की लोड सहने की क्षमता भी है। जरूरत पड़ने पर इसे लेवल 2 बैलिस्टिक सेफ्टी में भी अपडेट किया जा सकता है। महिंद्रा आर्माडो में 3.2 लीटर डीजल इंजन मौजूद है। इस इंजन के द्वारा 215 हॉर्स पावर जनरेट किया जाता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प दिया गया है। यह फोर व्हील ड्राइव कार है और रियर एक्सेल पर हजार किलोग्राम पर लोड कैपेसिटी के साथ सेल्फ रिकवरी और चारों पहियों पर इंडिपेंडेंट की सस्पेंशन पर दौड़ने की क्षमता भी मिलती हैं।
यह भी पढ़ें:-बजट में आने वाली ये Maruti कार दे रही बड़ी-बड़ी SUV को टक्कर, माइलेज हिला देगा दिमाग
सेना के इस नई गाड़ी में सेल्फ क्लीनिंग टाइप अग्जौस्त सिस्टम और एयर फिल्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। यह रेगिस्तान जैसे इलाकों में काफी अच्छे से काम करता है। इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटे की है और यह 12 सेकंड में ही 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है।