नई दिल्लीः घर परिवार में कोई शख्स केंद्रीय कर्मचारी या पेंशनधारी है तो फिर यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम साबित नहीं होगी। केंद्र की मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अब जल्द ही खजाने का पिटारा खोलने जा रही है, जिसकी चर्चा खूब हो रही है। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ डीए एरियर का पैसा खाते में डालने जा रही है।
इससे कर्मचारी वर्ग को रिकॉर्डतोड़ फायदा होगा, क्योंकि दो गिफ्ट एक साथ मिलेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि डीए में एक बार फिर करीब 4 फीसदी का इजाफा होगा। अगर ऐसा हुआ तो बेसिक सैलरी में ठीक ठाक बढ़ोतरी होगी। सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर तो ऐसा कोई बड़ा ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दावा किया जा रहा है।
डीए में होगी इतने फीसदी की बढ़ोतरी
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में करीब 4 प्रतिशत का इजाफा कर सकती है, जिसके बाद यह बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे बेसिक सैलरी में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वैसे वर्तमान में कर्मचारियों को 42 फीसदी डीए का फायदा मिल रहा है।
सातवें वेतन आयोग के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में हर साल दो बार इजाफा किया जाता है, जिसकी दरें जनवरी और जुलाई से लागू की जाती हैं। इससे पहले मार्च में डीए बढ़ाया गया था, जिसकी दरें 1 जनवरी 2023 से लागू मानी गई। अगर अब डीए में 4 फीसदी का इजाफा होता है तो उसकी दरें 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएंगी, जो हर किसी का दिल जीतने के लिए काफी है।
डीए एरियर पर आया चौंकाने वाला अपडेट
केंद्र सरकार अब जल्द ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को 18 महीने का अटका पड़ा डीए एरियर का पैसा खाते में डाल सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो प्रथम श्रेणी के कर्मचारियों को करीब 2 लाख 18 हजार रुपये का फायदा संभव माना जा रहा है। सरकार ने कोरोना के चलते 1 जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक का डीए एरियर का पैसा खाते में नहीं भेजा था।