Kia Carnival 2023: साउथ साउथ कोरिया कार निर्माता कंपनी कीया मोटर्स ने भारत में काफी अच्छी पकड़ बना ली है। कंपनी ने बजट सेगमेंट से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक में अपनी कारों को लांच कर रखा है। उनकी कारों का शानदार लुक और फीचर्स लोगों को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। ग्राहकों को यह बहुत ही आकर्षित करते हैं। हर साल अपने मॉडल को Kia कुछ अलग डिजाइन और फीचर्स देकर लॉन्च करती है।
यही कारण है कि आज इसे पसंद करने वाले लोगों की संख्या बहुत ही ज्यादा है। इसके लग्जरी सेगमेंट में हमें किया कार्निवल (Kia Carnival) देखने को मिलती है। इसमें बहुत से फीचर्स दिए जाते है जिससे लोग इसे बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। आज हम इसी के बारे में जानेंगे।
यह एक 7 सीटर बड़ी फैमिली कार है, जो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आती है। इस कार की लंबाई 5115 मिलीमीटर, चढ़ाई 1985 मिलीमीटर और ऊंचाई 1740 मिलीमीटर की है। इसमें 18 इंच का एलॉय व्हील दिया गया है। वही इसके सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल में क्रोम दिया गए हैं। इसके अलावा इसमें बॉडी कलर बंपर, सिल्क एलईडी हेडलाइट, एलइडी फोग लैंप और शार्क फिन एंटीना भी दिया गया है। यह सभी इसके लुक को बहुत ही शानदार बनाते हैं।
किया कार्निवल (Kia Carnival) में 2.2 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। इस डीजल इंजन के द्वारा 200 पीएस का पावर और 440 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट किया जाता है। इसके अलावा इसमें आठ स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है जो इसे शहरी रास्तों के लिए इसे बहुत ही शानदार बनता है। किया कार्निवल (Kia Carnival) में कई कलर ऑप्शंस भी मिलते हैं जिसे आप अपने टेस्ट के हिसाब से पसंद कर सकते हैं। इस कार में 60 लीटर का फ्यूल टैंक किया गया है और यह 13 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे देती है। यह एक बजट फ्रेंडली लग्जरी कार है।
इसके फीचर्स भी बहुत ही शानदार है। इसका सीट बहुत ही कंफर्टेबल है। वहीं इसमें आपको रीक्लिनिंग वाला फीचर भी दिया गया है। इसका डैशबोर्ड आपको प्रीमियम कार की तरह लगेगा। इसके इंटीरियर को आप अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं। इसके अंदर बहुत ही ज्यादा स्पेस मिलता है जिसके कारण आप चाहे तो सो कर भी पूरा रास्ता गुजार सकते हैं। इसमें ADAS , EBD के साथ एबीएस और रियर व्यू कैमरा का फीचर मिलता है जो इसे बहुत ही सेफ बनता है। इस लग्जरियस कर की कीमत सिर्फ 26 लाख रुपए है। आप चाहे तो अपनी फैमिली के लिए इसे खरीद सकते हैं।