Kawasaki Z650RS का इंतजार खत्म, Tata Punch की कीमत में आई बाइक

Avatar photo

By

Saurav Kumar

2024 Kawasaki Z650RS: कावासाकी (Kawasaki) जापान की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी है। जिसकी स्पोर्ट्स बाइक को भारतीय टू व्हीलर मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। कंपनी ने अब देश के टू व्हीलर मार्केट में अपनी नई बाइक 2024 कावासाकी जेड650आरएस (2024 Kawasaki Z650RS) बाइक को लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती एक्सशोरूम कीमत 6.99 लाख रुपये रखी गई है। इसकी पिछले साल वाले मॉडल की तुलना में कीमत 7,000 रुपये ज्यादा है।

2024 Kawasaki Z650RS के कलर विकल्प

कंपनी ने अपनी इस बाइक को रेट्रो थीम पर डिज़ाइन किया है। वहीं इसमें पहले आजमाया हुआ 650cc इनलाइन ट्विन इंजन लगाया है। यह इंजन आपको पहले से ही Z650 और Versys 650 बाइक में मिलता है। अपनी इस नई बाइक को कंपनी ने सिंगल एबोनी मेटैलिक मैट कार्बन ग्रे कलर स्कीम में पेश किया है। जिससे की इसका रेट्रो लुक काफी इम्प्रूव हो जाता है। इसके कॉम्पिटिशन की बात करें तो बाजार में यह ट्रायम्फ ट्राइडेंट 660 बाइक से मुकाबला करेगी।

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

2024 Kawasaki Z650RS के इंजन डिटेल्स

कंपनी की नई बाइक 2024 कावासाकी जेड650आरएस (2024 Kawasaki Z650RS) में 649 सीसी का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा हुआ है। जो 68bhp पावर और 64Nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखता है। इसमें बेहतर स्पीड मैनेजमेंट के लिए 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इस बाइक में आपको माईलेज के साथ ही काफी तेज रफ्तार मिलता है। ऐसे में अगर आपको रेट्रो लुक वाली बाइक में तेज रफ्तार पसंद है। तो आप एक बार इस बाइक को जरूर देख सकते हैं।

2024 Kawasaki Z650RS के फीचर्स

इस नई बाइक को कंपनी ने ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया है। इसमें सिंगल-पीस सीट के साथ ही कंपनी ने आकर्षक लुक के लिए राउंड हेडलाइट और स्कल्पटेड टैंक लगाया है। इस बाइक में आपको बेहतर ब्रेकिंग के लिए दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक और 17-इंच के व्हील्स मिलते हैं। कंपनी की ये बाइक ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी स्क्रीन और डुअल-चैनल एबीएस के साथ आती है।

Saurav Kumar के बारे में
Avatar photo
Saurav Kumar राजनीतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर सौरभ कुमार साल 2022 से टाइम्सबुल से जुड़े है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत यहीं से की है और यहां ऑटोमोबाइल की खबरें लिखते है। अगर आपको खबर से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या हो तो [email protected] पर संपर्क करें। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App