Jeep Wrangler: जीप (Jeep) अपनी प्रीमियम गाड़ियों के लिए भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर है। कंपनी की एसयूवी जीप व्रेगलर (Jeep Wrangler) को अपने आकर्षक लुक और पॉवरफुल इंजन के लिए काफी पसंद किया जाता है।इस ऑफ रोड एसयूवी में कंपनी आधुनिक फीचर्स के साथ ही ज्यादा माइलेज ऑफर करती है। इसका रोड प्रजेंस काफी बेहतर है। यह कंपनी की दमदार एसयूवी है।
इसकी लोकप्रियता को देखते हुए कंपनी अब Jeep Wrangler को नए अप्डेट्स के साथ बाजार में पेश करने वाली है। आपको बता दें कि कंपनी ने सबसे पहले 2017 में अपनी इस एसयूवी को बाजार में उतारा था। तब से लेकर अब तक इसके चार वेरिएंट्स बाजार में आ चुके हैं। कंपनी ने इसके चौथे वेरिएंट को अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित हुए ऑटो एक्सपो में इसे दिखाया था। कंपनी ने इसमें कई नए अप्डेट्स किए हैं। जोकि इसे और बेहतर बना देते हैं।
यह भी पढ़ें:-Honda Activa खरीदने के लिए नहीं करें इंतजार, आज ही सस्ते में खरीदें स्कूटर
Jeep Wrangler में किए गए हैं कई अप्डेट्स
बेहतर कूलिंग के लिए कंपनी ने अपनी इस एसयूवी के फ्रंट को अपडेट किया है। इसमें लगे बड़े ग्रिल को बदल दिया गया है और उसके जगह पर छोटे ग्रिल का इस्तेमाल किया गया है। इससे इसके स्लॉट के बीच के जगह में कमी आई है और यह पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक लग रहा है। इसमें आधुनिक 8.4 इंच का टच स्क्रीन लगा है जो एंड्राइड ऑटो और एप्पल कार प्ले को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें:-Electric स्कूटर Tunwal Sport बजट में देती है 100Km से ज्यादा का रेंज
Jeep Wrangler का इंजन और माइलेज
कंपनी की एसयूवी Jeep Wrangler में 1998 सीसी का इंजन लगाया गया है। जो ज्यादा पावर जेनरेट करने में सक्षम है। इसके माइलेज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें आपको 12.1 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिलता है।
इसका ब्रेकिंग और सस्पेंशन सिस्टम काफी बेहतर है। इसमें आपको ज्यादा सीटिंग कैपेसिटी मिलती है। Jeep Wrangler एसयूवी को कंपनी ने 60 लाख रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा है।