नई दिल्ली: अगर आप जीत इंडिया की गाड़ी को खरीदना चाहते हैं। तो आपके लिए बुरी खबर है जी हां आपको बता दें कि कंपनी ने नए साल 2023 में अपने कारों पर जबरदस्त कीमत की बढ़ोतरी करने जा रही है। जिससे कि अगर आप अभी से ही गाड़ी को खरीद लेते हैं। तो आपको बड़ी हुई कारों की कीमत ज्यादा देनी नहीं पड़ेगी। आज के इस खबर में आपको बताने जा रहे हैं। ऐसे में आप जान लें कि कार मेकर कंपनी जीप अपने अपने कारों पर कितने तक की बढ़ोतरी करने वाली है।
भारतीय बाजार में जब से जीप कंपनी ने एंन्ट्री की है तो कंपनी का काफी जल्द ही सफलता हासिल हुई है क्यों की कंपनी की कारें जबरदस्त लुक और डिजाइन के साथ आती है। लेकिन कंपनी अब ग्राहकों को झटका देने की तैयारी में है। कंपनी अपने कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है।
जीप इंडिया नए साल में बढ़ाने जा रही कारें की कीमतें
जीप इंडिया जल्द ही हाल ही में लॉन्च की जीप ग्रैंड चेरोकी सहित सभी जीप मॉडलों की कीमतों में 2-4 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। बदली हुई कीमतें 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होंगी, जबकि यह जीप रैंगलर, जीप मेरिडियन और नई जीप ग्रैंड चेरोकी सहित भारतीय में अधिकांश जीप मॉडलों के लिए कीमतों में पहली बार में बढ़ाने जा रही है।
देखें जीप इंडिया की कारों की कीमतें
जीप इंडिया देश में स्थानीय रूप से असेंबल की गई चार SUV बेचती है, जिनमें जीप कंपस, जीप मेरिडियन, जीप रैंगलर और जीप ग्रांड चैरोकी शामिल हैं।
- जीप कंपस की कीमत ₹19.29 लाख से 32.67 लाख (एक्स-शोरूम) है।
- जबकि जीप मेरिडियन की कीमत ₹29.90 लाख से रु। 36.95 लाख (एक्स-शोरूम) है।
- वहीं जीप रैंगलर की कीमतें ₹57.85 लाख (एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं।
- रुबिकॉन वैरिएंट के लिए ₹61.85 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) तक जाती है।
न्यू जनरेशन जीप ग्रैंड चेरोकी के भी कीमतें इतनी बढ़ी
न्यू जनरेशन जीप ग्रैंड चेरोकी को लॉन्च हुए अभी कुछ ही हफ्ते हुए हैं और इसकी कीमतों में बढ़ोतरी की जा रही है। ब्रांड की फ्लैगशिप एसयूवी पिछले महीने भारत में 77.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम इंडिया) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च की गई थी।